29 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ली छ्यांग ब्रिक्स देशों के नेताओं की 17वीं बैठक में भाग लेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ली छ्यांग ब्रिक्स देशों के नेताओं की 17वीं बैठक में भाग लेंगे?

सारांश

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग 5 से 8 जुलाई को ब्रिक्स देशों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए रियो डी जेनेरियो जाएंगे। यह बैठक वैश्विक सहयोग और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। जानिए इस यात्रा के पीछे की रणनीति और महत्व क्या है।

मुख्य बातें

ली छ्यांग 5 से 8 जुलाई को ब्रिक्स बैठक में भाग लेंगे।
मिस्र की यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के लिए महत्वपूर्ण है।
ब्रिक्स नवोदित बाजार देशों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
चीन ब्रिक्स के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।
यह बैठक वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बीजिंग, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 2 जुलाई को जानकारी दी कि चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग निमंत्रण पर 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स देशों के नेताओं की 17वीं बैठक में शिरकत करेंगे।

मिस्र के प्रधान मंत्री मुस्तफा कमल मदबौली के निमंत्रण पर ली छ्यांग 9 से 10 जुलाई तक मिस्र की औपचारिक यात्रा भी करेंगे।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि ब्रिक्स सहयोग तंत्र वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में प्रमुख नवोदित बाजार देशों और विकासशील देशों के लिए एकता एवं सहयोग का मंच है। यह समानतापूर्ण और व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीकरण और सार्वभौमिक आर्थिक भूमंडलीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ ब्रिक्स की रणनीतिक साझेदारी को सशक्त बनाने, बहुपक्षीयता की सुरक्षा, समान विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक शासन में सुधार के लिए ब्रिक्स के योगदान का इंतज़ार कर रहा है।

मिस्र की यात्रा के संदर्भ में प्रवक्ता ने बताया कि प्रधान मंत्री ली छ्यांग वहां के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विकास, पारस्परिक लाभ के सहयोग को गहरा करने और समान चिंताओं के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमारी वैश्विक स्थिति को मजबूत करता है। यह समय है कि हम सभी नवोदित बाजारों के साथ मिलकर विश्व विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाएं।
RashtraPress
29 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग कब ब्रिक्स बैठक में भाग लेंगे?
ली छ्यांग 5 से 8 जुलाई तक ब्रिक्स देशों की बैठक में भाग लेंगे।
मिस्र की यात्रा का उद्देश्य क्या है?
मिस्र की यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों के विकास और सहयोग को गहरा करना है।
ब्रिक्स का क्या महत्व है?
ब्रिक्स नवोदित बाजारों और विकासशील देशों का एकता एवं सहयोग का मंच है, जो वैश्विक बहुध्रुवीकरण को बढ़ावा देता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले