16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सेवा व्यापार के गुणवत्ता विकास पर जोर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सेवा व्यापार के गुणवत्ता विकास पर जोर दिया?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सेवा व्यापार के गुणवत्ता विकास की आवश्यकता पर बल दिया है, जो विदेश व्यापार को नया इंजन प्रदान कर सकता है। इस सत्र में विशेषज्ञों ने विचार साझा किए, जो चीन की आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं। जानें इस महत्वपूर्ण बैठक की विशेष बातें!

मुख्य बातें

सेवा व्यापार का गुणवत्ता विकास आवश्यक है।
चीन की सेवा व्यापार की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ानी होगी।
बाहरी वातावरण में बदलाव के अनुसार ढलना जरूरी है।
श्रेष्ठ सेवा का आयात बढ़ाना होगा।
वीजा नीति में सुधार आवश्यक है।

बीजिंग, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राज्य परिषद ने सेवा व्यापार के सृजनात्मक विकास को गति देकर विदेश व्यापार विकास का नया इंजन तैयार करने के लिए 15वां थीम अध्ययन सत्र आयोजित किया।

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने इस अध्ययन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें ठोस कदम उठाकर सेवा व्यापार के गुणवत्ता विकास को बढ़ाना चाहिए ताकि व्यापार शक्ति और अधिक ऊँचाई पर खुली अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए मजबूत समर्थन मिल सके।

इस सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस और अर्थव्यवस्था विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चाओ चुंगश्ये ने व्याख्यान दिया।

ली छ्यांग ने व्याख्यान और विचारों का आदान-प्रदान सुनने के बाद कहा कि सेवा व्यापार का सृजनात्मक विकास विदेश व्यापार का नया इंजन तैयार करने और व्यापार शक्ति निर्माण में तेजी लाने का महत्वपूर्ण कदम है। हाल के वर्षों में चीन के सेवा व्यापार का तेज विकास हुआ है और इसका आकार विश्व में अग्रणी है, लेकिन कई पहलुओं में चीन और विश्व के बीच खाई मौजूद है। बाहरी वातावरण में परिवर्तन और घरेलू व्यावसायिक ढांचे के समायोजन के चलते हमें सेवा व्यापार के सृजनात्मक विकास को और भी अधिक महत्व देना चाहिए।

ली छ्यांग ने कहा कि हमें सक्रियता से श्रेष्ठ सेवा के आयात का विस्तार कर उच्च स्तरीय खुलेपन से सेवा उद्योग के गुणवत्ता विकास को बढ़ावा देना चाहिए। हमें अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक मापदंडों के अनुकूलन को मजबूत कर सीमा पार सेवा व्यापार की नकारात्मक सूची को कम करना चाहिए और व्यवस्थित रूप से बाजार में प्रवेश का विस्तार करना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपने अपेक्षाकृत लाभ का उपयोग कर सेवा निर्यात की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति को बढ़ाना चाहिए। वीजा मुक्त नीति और मजबूत कर से अधिक से अधिक विदेशी लोगों को चीन में यात्रा करने और उपभोग करने के लिए आकर्षित किया जाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन की सेवा व्यापार में वृद्धि न केवल उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि वैश्विक व्यापार में उसके स्थान को भी सुदृढ़ करेगी। यह कदम चीन के लिए आवश्यक है, ताकि वह विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बना रहे।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग ने सेवा व्यापार के विकास पर क्या कहा?
ली छ्यांग ने कहा है कि सेवा व्यापार के गुणवत्ता विकास को बढ़ाना आवश्यक है, ताकि व्यापार शक्ति को और मजबूती मिल सके।
इस सत्र में किसने व्याख्यान दिया?
इस सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस और अर्थव्यवस्था विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चाओ चुंगश्ये ने व्याख्यान दिया।
चीन के सेवा व्यापार में हालिया क्या विकास हुआ है?
चीन के सेवा व्यापार का तेज विकास हुआ है और इसका आकार विश्व में अग्रणी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले