26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: नेतन्याहू ने इसे बताया ऐतिहासिक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: नेतन्याहू ने इसे बताया ऐतिहासिक

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐतिहासिक कहा। यह नौ साल बाद हुआ है। दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर चर्चा की गई।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक है।
दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता की चर्चा हुई।
सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
नेतन्याहू और मोदी के बीच गहरे व्यक्तिगत रिश्ते हैं।

तेल अवीव, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा को एक ऐतिहासिक घटना करार दिया है। उन्होंने बताया कि नौ साल बाद पीएम मोदी एक बार फिर इजरायल की यात्रा पर आए हैं। नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों और मजबूत द्विपक्षीय मित्रता पर जोर दिया।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ९ साल बाद एक बार फिर इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। यह इजरायल का एक और ऐतिहासिक दौरा साबित होगा।"

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने इससे पहले २०१७ में इजरायल का दौरा किया था। उसके बाद मैंने भी भारत का दौरा किया, जो सच में बहुत खास था। हमारे बीच करीबी व्यक्तिगत रिश्ते हैं। हम अक्सर बातचीत करते हैं, और मेरा मानना है कि हमारी गहरी दोस्ती हमारे दोनों देशों के बीच के रिश्तों को और मजबूती से दर्शाती है।

नेतन्याहू ने कहा कि हम नेसेट में एक फेस्टिव रिसेप्शन में शामिल होंगे। येरुशलम में एक इनोवेशन इवेंट में जाएंगे और पीएम मोदी को एक जॉइंट डिनर पर होस्ट करेंगे। कल हम वाशेम जाएंगे और उसके बाद अपनी टीमों के साथ एक और मीटिंग करेंगे। उस दौरान हम आर्थिक, सुरक्षा और डिप्लोमैटिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, जो इजरायल और भारत के बीच सहयोग को और बढ़ाएंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्‍स पर इजरायल में हुई मुलाकात का ज‍िक्र करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। दिन में पहले हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका शुक्रिया किया। नौ साल बाद इजरायल वापस आकर बहुत खुशी हो रही है। हमने आपसी रिश्तों को बढ़ाने के मकसद से कई विषयों पर बात की। तकनीक, जल प्रबंधन, कृषि, टैलेंट पार्टनरशिप और ऐसे कई सेक्टर हैं, जिनमें करीबी सहयोग की बहुत गुंजाइश है। हमने इस इलाके में हो रहे खास डेवलपमेंट पर भी बात की।"

इस दौरे में पीएम मोदी का नेतन्याहू, इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के साथ बातचीत करने, इजरायली संसद को संबोधित करने और कई दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दोनों देशों के बीच की मित्रता और सहयोग को भी दिखाता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और डिप्लोमैटिक सहयोग को बढ़ाना है।
नेतन्याहू ने किस प्रकार पीएम मोदी का स्वागत किया?
नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत एक फेस्टिव रिसेप्शन में किया और इसे एक ऐतिहासिक दौरा बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले