27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर कोरिया और रूस के संबंध वास्तव में मजबूत हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर कोरिया और रूस के संबंध वास्तव में मजबूत हैं?

सारांश

रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों की मजबूती पर चर्चा करते हुए, यह लेख बताता है कि कैसे दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा की गई। जानें, इस महत्वपूर्ण बैठक में क्या कुछ खास हुआ।

मुख्य बातें

उत्तर कोरिया और रूस के बीच संबंधों में मजबूती आ रही है।
बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
रूसी विदेश मंत्री ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया।
द्विपक्षीय संबंधों को 'अजेय सैन्य भाईचारा' कहा गया।
शिखर बैठक से सहयोग की नई संभावनाएँ उत्पन्न हो रही हैं।

वाशिंगटन, 12 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, उत्तर कोरिया और रूस ने शनिवार को उत्तर कोरिया के एक तटीय रिसॉर्ट शहर में शीर्ष राजनयिकों की बैठक के दौरान अपने बेजोड़ संबंधों को फिर से रेखांकित किया।

रूसी समाचार एजेंसी 'तास' के अनुसार, उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोई सोन-हुई ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से वॉनसान शहर में मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक वार्ता के दूसरे दौर के तहत हुई। लावरोव एक दिन पहले ही उस शहर में पहुंचे थे, जहां इस महीने की शुरुआत में एक नया पर्यटक क्षेत्र खोला गया है।

सर्गेई लावरोव ने चोई सोन-हुई के द्विपक्षीय संबंधों को 'अजेय सैन्य भाईचारा' बताया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने रूस के पश्चिमी क्षेत्र कुर्स्क में यूक्रेनी बलों के खिलाफ रूसी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी।

'तास' की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने यह वादा किया है कि वह इस तटीय शहर में अधिक रूसी पर्यटकों को लाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही यहां फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

चोई ने रूस के प्रति अपने देश के समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके संबंध 'अटूट' हैं।

'तास' ने चोई के हवाले से कहा, "डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) सरकार का रणनीतिक निर्णय और उनकी इच्छा रूस की राज्य संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की नीति का बिना शर्त और निरंतर समर्थन करना है।"

'योनहाप समाचार एजेंसी' के अनुसार, लावरोव का उत्तर कोरिया दौरा रविवार तक चलेगा, जिसके बाद वह चीन रवाना होंगे, जहां वह शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों की विदेश मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

लावरोव की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब मॉस्को और प्योंगयांग के बीच सहयोग व्यापक हो रहा है। यह प्रक्रिया तब से तेज हुई है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने जून 2024 में प्योंगयांग में हुई शिखर बैठक के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

लावरोव ने जून 2024 में भी उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। उस समय वह राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्योंगयांग शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उस बैठक में दोनों देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके मुताबिक अगर किसी एक देश पर आक्रमण होता है, तो दूसरा उसका समर्थन करेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ते संबंधों को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक विकास के रूप में देखा जा रहा है। यह देखा जाना चाहिए कि यह सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा पर कैसे प्रभाव डाल सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर कोरिया और रूस के संबंधों का महत्व क्या है?
उत्तर कोरिया और रूस के संबंधों का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच सैन्य और आर्थिक सहयोग को मजबूत करता है, जो वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकता है।
क्या रूस उत्तर कोरिया को सैन्य सहायता प्रदान करेगा?
रूस और उत्तर कोरिया के बीच हालिया वार्ताओं से संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ सकता है, लेकिन यह स्थिति वैश्विक परिदृश्य पर निर्भर करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले