18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस हुए? रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता दर्ज की गई!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस हुए? रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता दर्ज की गई!

सारांश

फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.8 थी। जानिए इसके प्रभाव और भूकंप की संभावनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

फिलीपींस में भूकंप की तीव्रता 5.8 थी।
भूकंप का केंद्र पासुक्विन शहर के पास था।
फिलीपींस में बार-बार भूकंप आते हैं।
अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप के कारण और झटके आ सकते हैं।

नई दिल्ली, 15 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। फिलीपींस में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार सुबह उत्तरी फिलीपींस के इलोकोस नॉर्ट प्रांत में 5.8 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसकी जानकारी फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनो लॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने दी।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र पासुक्विन शहर से लगभग 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 27 किलोमीटर की गहराई पर था। यह एक टेक्टॉनिक भूकंप था, जिसके कारण कुछ और झटके आ सकते हैं, लेकिन इससे बड़ा नुकसान होने की संभावना कम है।

इस भूकंप का असर पड़ोसी प्रांतों कागायन, इलोकोस सुर, इसाबेला और अब्रा में भी महसूस किया गया। फिलीपींस में बार-बार भूकंप आते हैं, क्योंकि यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है।

फिलीपींस में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं, जिनमें ज्यादातर झटके कम तीव्रता के होते हैं। लेकिन पिछले महीने भी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। 24 जून को दक्षिणी फिलीपींस में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएसजीएस के मुताबिक, यह भूकंप दावाओ द्वीप से करीब 374 किमी पूर्व में आया था। इस भूकंप से भी किसी प्रकार का कोई नुकसान या किसी की जान नहीं गई थी।

फिलीपींस में आने वाले ज्यादातर भूकंप कम तीव्रता के होते हैं, लेकिन 2022 में फिलीपींस में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे भारी तबाही मची थी। इस भूकंप में कई इमारतें भरभरा कर गिर गई थीं और तमाम मकानों में दरारें आ गई थीं। इस प्राकृतिक आपदा में 600 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं। इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेट्स के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकते हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है और यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है तो भूकंप आता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी अपने सुरक्षा उपायों पर ध्यान दें। देश की भूकंप सुरक्षा प्रणाली और वैज्ञानिक अनुसंधान हमें ऐसे प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अधिक सतर्क और तैयार रहने में मदद करते हैं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिलीपींस में भूकंप आने का मुख्य कारण क्या है?
फिलीपींस में भूकंप का मुख्य कारण टेक्टोनिक प्लेट्स का टकराना है।
क्या भूकंप से कोई बड़ा नुकसान हुआ?
अभी तक किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप के बाद क्या सुरक्षा उपाय करने चाहिए?
भूकंप के बाद सुरक्षित स्थान पर जाना और आपातकालीन किट तैयार रखना चाहिए।
क्या आने वाले समय में और भूकंप आ सकते हैं?
हां, वैज्ञानिकों का मानना है कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण और भी झटके आ सकते हैं।
फिलीपींस में भूकंप कितनी बार आते हैं?
फिलीपींस में भूकंप नियमित रूप से आते हैं, विशेषकर प्रशांत रिंग ऑफ फायर के कारण।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले