26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में मकाऊ का पर्यटन बाजार हुआ गुलजार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में मकाऊ का पर्यटन बाजार हुआ गुलजार?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन वीक में मकाऊ का पर्यटन बाजार किस तरह गुलजार रहा? जानें कैसे त्योहारी माहौल ने पर्यटकों को आकर्षित किया।

मुख्य बातें

मकाऊ का पर्यटन बाजार इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस पर सक्रिय रहा है।
1 लाख 90 हजार से अधिक पर्यटकों ने 4 अक्टूबर को मकाऊ का दौरा किया।
मध्य-शरद ऋतु उत्सव ने पर्यटन अनुभव को और भी खास बना दिया।
पर्यटन उद्योग के विकास में स्थायित्व और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
सरकारी प्रोत्साहन से पर्यटन आकर्षण में वृद्धि हुई है।

बीजिंग, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। इस वर्ष चीन के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन वीक अवकाश के दौरान मकाऊ का पर्यटन बाजार बेहद सक्रिय और चहल-पहल से भरा रहा। मध्य-शरद ऋतु उत्सव के साथ इस त्योहारी माहौल ने शहर की रौनक को और बढ़ा दिया।

मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के सार्वजनिक सुरक्षा पुलिस बल के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 4 अक्टूबर के बीच विभिन्न सीमा चौकियों पर प्रवेश करने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती रही और 4 अक्टूबर को यह आंकड़ा 1 लाख 90 हजार से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

6 अक्टूबर को मध्य-शरद ऋतु उत्सव की रात को मधुर संगीत की धुनों के बीच देश-विदेश से आए पर्यटक एक ही चंद्रमा के नीचे एकत्र हुए और मिलन व पूर्णता के इस प्रतीक पर्व का भरपूर आनंद उठाया।

मकाऊ सरकार के संबंधित विभागों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के साथ-साथ सभी क्षेत्रों के समन्वित प्रयासों से मकाऊ की पर्यटन आकर्षण शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके साथ ही पर्यटन उद्योग के सतत विकास की दिशा में भी स्थायित्व और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पर्यटन उद्योग के सतत विकास के लिए भी मार्ग प्रशस्त करता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मकाऊ में पर्यटन का मुख्य आकर्षण क्या है?
मकाऊ में विश्व प्रसिद्ध कैसीनो, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक उत्सव पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
कितने पर्यटकों ने इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस के दौरान मकाऊ का दौरा किया?
4 अक्टूबर को 1 लाख 90 हजार से अधिक पर्यटकों ने मकाऊ का दौरा किया।
मध्य-शरद ऋतु उत्सव कब मनाया जाता है?
मध्य-शरद ऋतु उत्सव हर वर्ष शरद ऋतु में मनाया जाता है, जो चंद्रमा के पूर्ण होने का प्रतीक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले