बातचीत के लिए जिंदा हैं ईरानी, ट्रंप का ईरान पर कड़ा बयान

Click to start listening
बातचीत के लिए जिंदा हैं ईरानी, ट्रंप का ईरान पर कड़ा बयान

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संबंध में एक कड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान केवल बातचीत के लिए जिंदा है। इसने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के मुद्दों पर चिंता बढ़ा दी है।

Key Takeaways

  • डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर कड़ा बयान।
  • ईरान की बातचीत के लिए जिंदा रहने की बात।
  • होर्मुज स्ट्रेट से शुल्क वसूली की चेतावनी।
  • वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर चिंता।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संबंध में एक सख्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज वे केवल इसलिये जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें।

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का उपयोग करके दबाव बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है और वह बातचीत के माध्यम से अपनी स्थिति को बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग लड़ाई करने के बजाय 'फेक न्यूज मीडिया' और 'पब्लिक रिलेशन्स' में अधिक कुशल हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ईरानियों को शायद यह समझ नहीं आ रहा है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से विश्व से थोड़े समय के लिए जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। आज वे केवल इसलिये जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें।"

उन्होंने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है।

उन्होंने कहा, "ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने की अनुमति देने में बहुत खराब काम कर रहा है। कुछ लोग इसे बेईमानी भी कह सकते हैं। हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं था।"

उनकी यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिसमें कहा गया है कि संघर्षविराम शुरू होने के बाद से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से केवल कुछ ही जहाज गुजर पाए हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ट्रंप ने उन खबरों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी कि ईरान टैंकरों से शुल्क वसूल सकता है। उन्होंने कहा, "ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहा है, तो इसे तुरंत बंद करना होगा।"

इन टिप्पणियों से यह संकेत मिलता है कि संघर्षविराम के बावजूद तनाव बढ़ रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका कोई ठोस कदम उठाएगा या नहीं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी टोल लगाने की योजना का जिक्र किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान के कथित शुल्क के बारे में हाल ही में जानकारी मिली है।

Point of View

NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि ईरान केवल बातचीत के लिए जिंदा है और उनके पास दूसरों के मुकाबले ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क क्यों वसूला?
ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यह शुल्क वसूली संघर्षविराम के उल्लंघन के समान है।
Nation Press