क्या वांग हुनिंग ने इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वांग हुनिंग ने इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा की?

सारांश

वांग हुनिंग की इंडोनेशिया यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नया अध्याय खोला है। जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ वार्ता में एक चीन सिद्धांत और सहयोग के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। यह यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, जिसका स्वागत दोनों पक्षों ने किया है।

मुख्य बातें

वांग हुनिंग की आधिकारिक यात्रा का महत्व द्विपक्षीय 'पांच स्तंभ' सहयोग ढांचा एक चीन सिद्धांत पर समर्थन इंडोनेशियाई संसदीय नेताओं के साथ वार्ता 'बेल्ट एंड रोड' पहल का समर्थन

बीजिंग, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग ने बुधवार से गुरुवार तक इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं।

वांग हुनिंग ने राष्ट्रपति प्रबोवो से मुलाकात में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का शुभ संदेश पहुंचाया और सुमात्रा में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय 'पांच स्तंभ' सहयोग ढांचे के तहत रणनीतिक समन्वय को गहन करने तथा साझा विकास के मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने इंडोनेशिया द्वारा एक चीन सिद्धांत के दृढ़ समर्थन की सराहना भी की।

उधर, राष्ट्रपति प्रबोवो ने चीन की विकास उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंडोनेशिया एक चीन सिद्धांत पर अटल रहेगा और थाईवान को चीन का अभिन्न अंग मानता है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा व्यक्त की।

इसके अलावा, वांग हुनिंग ने इंडोनेशियाई संसदीय नेताओं के साथ वार्ता में दोनों देशों की विधायी संस्थाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमति जताई। इंडोनेशियाई पक्ष ने चीन की 'बेल्ट एंड रोड' पहल के प्रति समर्थन दोहराया।

बता दें कि यात्रा के अवसर पर वांग हुनिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय कमेटी का चौथा पूर्णाधिवेशन के बारे में जानकारी साझा की तथा 'चीनी शैली के आधुनिकीकरण' और इंडोनेशिया के '2045 स्वर्णिम दृष्टि' के परस्पर समर्थन पर बल दिया। इंडोनेशियाई नेतृत्व ने इस ऐतिहासिक बैठक की सफलता पर बधाई भी दी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वांग हुनिंग की यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या था?
वांग हुनिंग की यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और एक चीन सिद्धांत पर समर्थन व्यक्त करना था।
इंडोनेशिया में किसने वांग हुनिंग का स्वागत किया?
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने वांग हुनिंग का स्वागत किया।
क्या वांग हुनिंग ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त की?
हाँ, वांग हुनिंग ने सुमात्रा में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले