11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी जिनपिंग ने कानसू प्रांत में आई बाढ़ आपदा पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी जिनपिंग ने कानसू प्रांत में आई बाढ़ आपदा पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए?

सारांश

चीन के कानसू प्रांत में आई बाढ़ ने इलाके को प्रभावित किया है, जिसमें कई लोग लापता हैं। शी जिनपिंग ने इस संकट पर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जानें क्या हैं ये निर्देश और बाढ़ की स्थिति की गंभीरता।

मुख्य बातें

बाढ़ के कारण 10 लोग मारे गए और 33 लापता हैं।
शी जिनपिंग ने बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए।
बाढ़ की रोकथाम के लिए नए उपाय लागू किए जाएंगे।

8 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। 7 अगस्त से, चीन के कानसू प्रांत के लानचो शहर की युजोंग काउंटी सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ों में बाढ़ आई है। 8 तारीख को दोपहर 3:30 बजे तक, 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग लापता हुए हैं।

आपदा के बाद, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुसार, सर्वोच्च प्राथमिकता लापता व्यक्तियों की खोज और बचाव, संकट में पड़े लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना, हताहतों की संख्या को न्यूनतम करना और यथाशीघ्र संचार तथा परिवहन बहाल करना है।

हाल के दिनों में, चरम मौसम की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए, सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को जोखिम पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी को सुदृढ़ करना चाहिए, छिपे हुए खतरों की पहचान और सुधार को प्राथमिकता देनी चाहिए, और आपातकालीन कर्तव्यों को मजबूत करना चाहिए। बाढ़ के मौसम में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाढ़-रोधी और आपदा राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

साथ ही, सीपीसी के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी इस संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बाढ़ केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि यह हमारी तैयारी और आपदा प्रबंधन की प्रणाली पर भी सवाल उठाती है। हमें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए रणनीतियाँ विकसित करनी चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कानसू प्रांत में बाढ़ के कारण क्या हैं?
कानसू प्रांत में बाढ़ के कारण लगातार भारी वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में जलभराव हैं।
शी जिनपिंग ने बाढ़ पर क्या निर्देश दिए?
शी जिनपिंग ने लापता व्यक्तियों की खोज, संकट में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और संचार को बहाल करने का निर्देश दिया।
इस बाढ़ से प्रभावित लोग कहाँ जा सकते हैं?
प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों की ओर स्थानांतरित किए जा रहे हैं और राहत कार्य चल रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले