2 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ट्रंप से मिले जेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए समर्थन की आशा जताई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ट्रंप से मिले जेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए समर्थन की आशा जताई?

सारांश

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप से मुलाकात के बाद अमेरिका के समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए यह समर्थन महत्वपूर्ण है। जानिए इस मुलाकात का महत्व और जेलेंस्की के विचार।

मुख्य बातें

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्रंप से मुलाकात की।
अमेरिका का समर्थन यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण है।
जेलेंस्की ने यूएनजीए में अपनी बात रखी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रीमियन प्लेटफॉर्म का शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ।
जेलेंस्की ने यूक्रेनी लोगों का आभार जताया।

नई दिल्ली, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने जज्बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए। उन्होंने यह दावा किया कि यूक्रेन की लड़ाई में अमेरिकी राष्ट्रपति उनके साथ खड़े हैं।

जेलेंस्की ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है - और हम इसे महसूस करते हैं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (एट पोटस) और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को यूक्रेनियों, हमारे बच्चों और हमारे लोगों के प्रति दिखाई जा रही फिक्र के लिए आभार जताते हैं। हम एक साथ खड़े हैं - इसका मतलब है कि जीवन सुरक्षित रहेगा और हम और ज्यादा शांत और सुरक्षित महसूस करेंगे।"

न्यूयॉर्क में यूएनजीए बैठक चल रही है, जिसमें दुनिया के सभी नेता एक मंच पर शांति, सुरक्षा और युद्ध के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। जेलेंस्की ने भी मंच से अपनी बात रखी थी।

वह हमेशा की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपडेट देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विभिन्न बैठकों और मुलाकातों का जिक्र करते हुए लिखा, "हमारी टीम ने 30 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत, यूक्रेन और अमेरिका की प्रथम महिलाओं के बीच बैठक, शांति के लिए नेताओं के साथ दर्जनों बैठकें, मौजूदा सहयोग को मजबूत करना और नए संबंध बनाना शामिल है।"

उन्होंने क्रीमीयाई प्रवासियों से मुलाकात को लेकर कहा, अंतर्राष्ट्रीय क्रीमियन प्लेटफॉर्म का शिखर सम्मेलन, जो पहली बार वैश्विक मंच पर आयोजित हुआ और जिसमें 60 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि एक साथ आए।

उन्होंने हर उस यूक्रेनी का आभार जताया जो उनकी मदद के लिए तैयार हैं। बोले, "हमारे बच्चों, यूक्रेनी योद्धाओं और नागरिकों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद। यूक्रेन के हर उस पुरुष और महिला का धन्यवाद जो अग्रिम मोर्चे पर, युद्ध चौकियों और मिशनों पर तैनात हैं, और उन सभी का भी जो हमारे लिए, यूक्रेन और हमारे राष्ट्रीय हितों के लिए लड़ रहे हैं। हम निश्चित रूप से यूक्रेन की रक्षा करेंगे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच का संबंध महत्वपूर्ण है। जेलेंस्की की मुलाकात से यह स्पष्ट होता है कि अमेरिकी नेतृत्व ने यूक्रेन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रस्तुत किया है। हम सभी को इस संबंध का समर्थन करना चाहिए।
RashtraPress
2 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूक्रेन के राष्ट्रपति की ट्रंप से मुलाकात का क्या महत्व है?
यह मुलाकात यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन को दर्शाती है, जो युद्ध के समय में महत्वपूर्ण है।
जेलेंस्की ने ट्रंप से क्या आश्वासन मांगा?
जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति से यूक्रेन के प्रति समर्थन और सुरक्षा की उम्मीद जताई।
क्या ट्रंप और जेलेंस्की के बीच कोई विशेष चर्चा हुई?
जी हां, उन्होंने शांति और सहयोग पर कई मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले