होली के कपड़ों से रंग के दाग हटाने के लिए आसान और प्रभावी उपाय
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, ५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रंगों और गुलाल का उल्लासपूर्ण त्यौहार होली बुधवार को सम्पूर्ण देश में बड़े जोश के साथ मनाया गया। होली का आनंद तो सभी लेते हैं, लेकिन इसके बाद सबसे बड़ी चिंता कपड़ों पर लगे जिद्दी रंग के दागों को लेकर होती है।
सफेद या हल्के रंग के कपड़ों से होली के गहरे रंग के दाग हटाने में अक्सर बहुत मुश्किल होती है। सामान्य धुलाई से दाग हट नहीं पाते, लेकिन अब आपको इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों और सुझावों को अपनाकर आप होली के कपड़ों से रंग के दाग आसानी से हटा सकते हैं।
कपड़ों से जिद्दी रंग हटाने के लिए नींबू का रस, बेकिंग सोडा या सफेद सिरका का उपयोग कर सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा कपड़ों से दाग हटाने का एक प्रभावशाली तरीका है।
इसी तरह, आप रंगीन दागों पर नींबू और नमक रगड़ सकते हैं या बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर कपड़ों को १५ से २० मिनट के लिए उसमें छोड़ सकते हैं और फिर डिटर्जेंट से धो सकते हैं।
कपड़ों को कुछ समय के लिए सिरके और गर्म पानी में भिगोकर धोने से भी जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं। इसके साथ ही, दाग लगे कपड़ों पर पुराना या खट्टा दही लगाकर रगड़ने से दाग का रंग हल्का हो सकता है।
कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको दाग वाले स्थान पर १५-२० मिनट के लिए टूथपेस्ट लगाना है, फिर डिटर्जेंट से धो लेना है।
एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़ों को इस मिश्रण में एक घंटे के लिए भिगो दें, फिर डिटर्जेंट से अच्छी तरह धो लें। यह नुस्खा भी कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में काफी सहायक होता है।