12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 में बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं?

सारांश

2025 में कई ऐसी फिल्में आईं जिनका बजट और प्रमोशन बहुत बड़ा था, लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। जानिए उन फिल्मों के बारे में जो दर्शकों को नहीं भा सकीं।

मुख्य बातें

बड़े बजट की फिल्में हमेशा सफल नहीं होतीं।
प्रमोशन के बावजूद कुछ फिल्में दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पातीं।
फिल्मों की कहानी और कास्टिंग भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
दर्शकों की रुचि को समझना जरूरी है।
2025 में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।

मुंबई, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। हर साल बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्में आती हैं जिनका बजट और प्रमोशन दोनों ही बहुत ऊँचे होते हैं। इनमें स्टारकास्ट भी बड़ी होती है, लेकिन फिर भी ये फिल्में सिनेमाघरों में असफल साबित होती हैं। बड़ा बजट, तगड़ा प्रमोशन, फिर भी फिल्म अपनी लागत निकालने में नाकाम रहती है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो साल 2025 में अपनी लागत भी निकालने में सफल नहीं हो पाईं।

अभिनेता सोनू सूद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फतेह' ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन केवल 17 करोड़ रुपये रहा। फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' भी दर्शकों के बीच असफल रही। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था, लेकिन यह केवल 17 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22.5 करोड़ रुपये जुटाए। इसी दिन अजय देवगन, राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' भी रिलीज हुई, जो साल की सुपरफ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई। फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये था, लेकिन इसका कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से कम रहा।

31 जनवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का प्रमोशन जोरदार था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म का बजट लगभग 55 करोड़ रुपये था, लेकिन इसका कलेक्शन 35.1 करोड़ रुपये ही रहा।

खुशी कपूर और आमिर खानजुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' कब आई और गई, किसी को पता नहीं चला। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल में भी रिलीज की गई, फिर भी यह फ्लॉप रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये था और इसने 10 से 12 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी।

21 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आए। रोमांटिक-कॉमेडीबजट 60 करोड़ रुपये था और इसका कलेक्शन लगभग 11.8 करोड़ रुपये ही रहा।

11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' उनके करियर की सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने 28.1 करोड़ रुपये ही कमाए।

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' भी कुछ खास नहीं कर पाई। मल्टीस्टार होने के बावजूद, फिल्म ने 44.9 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका बजट 130 करोड़ रुपये था। फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसी दिन तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'धड़क 2' भी बॉक्स ऑफिस पर आई, लेकिन वह भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसकी बजट 60 करोड़ रुपये थी, लेकिन फिल्म केवल 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता के साथ रिपोर्टिंग करते हैं। आज की चर्चा में हम उन फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो बड़े बजट के बावजूद दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहीं। ऐसे मामलों में, यह महत्वपूर्ण है कि हम फिल्म उद्योग के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2025 में कौन सी फिल्में असफल रहीं?
2025 में फिल्में जैसे 'फतेह', 'इमरजेंसी', 'लवयापा' और 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।
क्या बड़े बजट की फिल्में हमेशा सफल होती हैं?
नहीं, बड़े बजट की फिल्में हमेशा सफल नहीं होती हैं। कई बार कहानी या दर्शकों की रुचि की कमी के चलते ये असफल हो जाती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले