21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई?

सारांश

26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर भारत के प्रमुख नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जानिए इस दिन की महत्वपूर्ण बातें और नेताओं के विचार।

मुख्य बातें

26/11 हमले को 17 वर्ष हुए।
राष्ट्रपति, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। आज मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को 17 वर्ष पूरे हो गए हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर, मैं उन साहसी सैनिकों को श्रद्धांजलि देती हूं, जिन्होंने हमारे देशवासियों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। देश उनके अद्वितीय बलिदान को सदा याद रखेगा। आइए, हम सभी प्रकार के आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लें और एक मजबूत तथा खुशहाल भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर आगे बढ़ें।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हुए लिखा, "वर्ष 2008 में आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर अमानवीय हमला किया। मैं उन वीर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने इस हमले में अपने प्राणों की आहुति दी और सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा, "आतंकवाद केवल एक देश के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए एक बड़ा अभिशाप है। मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पूरे विश्व में प्रशंसा प्राप्त कर रही है।"

जेपी नड्डा ने लिखा, "26/11 को हुए हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी जवानों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकियों की इस कायराना हरकत ने कई निर्दोषों की जान ली। हमारे वीर जवानों ने अद्भुत साहस के साथ आतंकियों का सामना किया। देश हमेशा अपने अमर सपूतों के बलिदान का ऋणी रहेगा।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

26/11 मुंबई हमले का महत्व क्या है?
यह हमला न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि आतंकवाद का खतरा हर जगह है।
सरकार आतंकवाद के खिलाफ क्या कदम उठा रही है?
मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति आतंकवाद के खिलाफ एक ठोस कदम है जिसे दुनिया भर में सराहा जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले