27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए हाईटेक सुविधाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए हाईटेक सुविधाएं

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जो यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जानिए इस एयरपोर्ट की खासियतें।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी का उद्घाटन अत्याधुनिक एयरपोर्ट सुविधाएं डिजी यात्रा ऐप सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सिस्टम आकर्षक डोम डिजाइन

ग्रेटर नोएडा, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह आधुनिक एयरपोर्ट यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया गया है।

उद्घाटन के बाद, यह एयरपोर्ट देश के सबसे हाईटेक और यात्री-अनुकूल एयरपोर्ट्स में से एक बन जाएगा। यात्रियों को डिपार्चर गेट से आधुनिक सुविधाओं का अनुभव होगा। चेक-इन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए यहां चार हाईटेक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनकी मदद से यात्री स्वयं चेक-इन कर सकेंगे।

इसके अलावा, डिजी यात्रा ऐप के माध्यम से यात्री बिना लंबी कतार में लगे सीधे अपना बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बोर्डिंग पास प्राप्त करने के बाद, यात्री सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सिस्टम का उपयोग कर आसानी से अपना सामान जमा कर सकेंगे।

इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को किसी अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बैगेज ड्रॉप के बाद यात्री सिक्योरिटी चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर सीधे एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर सकेंगे। एयरपोर्ट का डिजाइन भी खास आकर्षण का केंद्र है। इसका ऊपरी हिस्सा डोम के आकार में बनाया गया है, जिससे प्राकृतिक रोशनी यानी सूर्य की किरणें अंदर तक पहुंचेंगी।

यह डिजाइन ऐसा प्रतीत होता है मानो पानी की लहरें ऊपर की ओर बन रही हों, जो यात्रियों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा। सिक्योरिटी जांच के बाद यात्री सीधे एयरोब्रिज तक पहुंचेंगे। एयरोब्रिज के माध्यम से यात्री बिना किसी असुविधा के सीधे विमान में सवार हो सकेंगे और अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।

डोमेस्टिक टर्मिनल में एंट्री के बाद यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे आसानी से एयरोब्रिज तक पहुंच सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे एयरपोर्ट परिसर में स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं, जैसे गेट नंबर (14ए), डिपार्चर, लिफ्ट आदि। इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और सुगम सेवाओं का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो यात्रियों के सफर को पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और आरामदायक बनाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा को भी अधिक सुविधाजनक बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम भारत को एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि क्या है?
28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा।
इस एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?
यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक तकनीकों, हाईटेक चेक-इन मशीनों और डिजी यात्रा ऐप जैसी सुविधाओं से लैस है।
यात्री अपनी चेक-इन प्रक्रिया कैसे करेंगे?
यात्री स्वयं चेक-इन करने के लिए हाईटेक मशीनों का उपयोग कर सकेंगे।
क्या इस एयरपोर्ट में बैगेज ड्रॉप की सुविधा है?
हाँ, यात्रियों के लिए सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सिस्टम उपलब्ध है।
एयरपोर्ट का डिजाइन कैसा है?
एयरपोर्ट का ऊपरी हिस्सा डोम के आकार में है, जो प्राकृतिक रोशनी को अंदर लाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले