26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एम्स देवघर में सीनियर रेजिडेंट के लिए 142 पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 25 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एम्स देवघर में सीनियर रेजिडेंट के लिए 142 पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 25 अप्रैल

सारांश

चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए एम्स देवघर ने सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन 25 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। जानें कैसे करें आवेदन और क्या है पात्रता।

मुख्य बातें

एम्स देवघर में 142 सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल।
योग्यता: पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री।
उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष।
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर।

रांची, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चिकित्सा क्षेत्र में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अवसर सामने आया है। आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर ने सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के लिए 142 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन 142 पदों में एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर के 26; एनाटॉमी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑप्थैल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन, रेडियोथेरेपी, और यूरोलॉजी (मूत्रविज्ञान) के 2-2; बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, फोरेंसिक मेडिसिन, नियोनेटोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, और रक्त आधान चिकित्सा एवं रक्त बैंक के 3-3; कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के 1-1; पल्मोनरी मेडिसिन के 5; रेडियो डायग्नोसिस के 6; बायोकेमिस्ट्री और पीडियाट्रिक्स के 8-8; ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के 10; जनरल मेडिसिन के 14; और जनरल सर्जरी के 15 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ईमेल के माध्यम से शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का मौका है।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस) होनी चाहिए। इसके साथ अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल भी अनिवार्य हैं।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है, जो इंटरव्यू की तारीख के अनुसार निर्धारित की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि अनारक्षित (यूआर) के लिए 3,000 रुपए, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए, सबसे पहले एम्स-देवघर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट करें। सभी जानकारियों को भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'रजिस्ट्रार कार्यालय, 4वां तल, एम्स, देवीपुर (शैक्षणिक ब्लॉक), देवघर- 814152 (झारखंड)' पर भेज दें। आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन की सॉफ्ट कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक फाइल में आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा। लिखित परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ईमेल के माध्यम से है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
अनारक्षित (यूआर) के लिए 3,000 रुपए और ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले