26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह जिंदा हैं? सोशल मीडिया पर खबरों का खंडन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह जिंदा हैं? सोशल मीडिया पर खबरों का खंडन

सारांश

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। खुद अंजना ने अपने फैंस को सूचित किया है कि वे सुरक्षित हैं। जानिए इस पूरे मामले के पीछे की सच्चाई और अंजना की जिंदगी के बारे में।

मुख्य बातें

अंजना सिंह ने अपनी मौत की खबरों का खंडन किया।
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज का मामला चर्चा में है।
अंजना एक सिंगल मदर हैं और अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही हैं।

मुंबई, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजल अग्रवाल और रजनीकांत जैसे बड़े सितारों की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल चुकी हैं। अब भोजपुरी की नामचीन एक्ट्रेस अंजना सिंह के निधन की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन खुद अभिनेत्री ने एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को यह बताया है कि वे सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं।

अंजना सिंह ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उनकी हंसती हुई तस्वीर है और उस पर लिखा है- "आरआईपी।" तस्वीर पर गेंदे की माला भी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने सच में दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि एडिटेड है। तस्वीर पर लिखा है, "रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री का निधन।"

अंजना ने अपने कैप्शन में लिखा, "फेक न्यूज, बिलकुल भी भरोसा न करें, अंजना सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

इस फेक न्यूज के कारण फैंस काफी दुखी हैं और ऐसे झूठ फैलाने वालों को जमकर भला-बुरा कह रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब फैंस की भावनाओं के साथ ऐसा किया गया हो। इससे पहले धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों ने पूरे देश में शोक की लहर दौड़ाई थी। तब सनी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर फैली खबरों का खंडन किया था और मीडिया पर भी नाराजगी जताई थी।

अंजना सिंह हमेशा अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर अपनी बेटी के साथ सेट पर मस्ती करते हुए वीडियो साझा करती हैं। वर्तमान में वे अपनी आने वाली फिल्म 'सोच बहू की' की शूटिंग में व्यस्त हैं और शूटिंग की झलकियाँ भी साझा करती रहती हैं।

यह जानना जरूरी है कि अंजना सिंह एक सिंगल मदर हैं और अपनी बेटी अदिति का पालन-पोषण अकेले कर रही हैं। अंजना की शादी भोजपुरी स्टार यश कुमार से हुई थी, लेकिन 5 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया। यश ने निधि झा से शादी कर ली है और उनके दो बच्चे भी हैं, जबकि अंजना आज भी सिंगल मदर के रूप में अपने करियर और परिवार को संभाल रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अंजना सिंह की मौत हुई है?
नहीं, अंजना सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्होंने अपनी मौत की खबरों का खंडन किया है।
अंजना सिंह की शादी कब और किससे हुई थी?
अंजना सिंह की शादी भोजपुरी स्टार यश कुमार से हुई थी, लेकिन 5 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले