क्या मिथिला के लोग अटलजी के जीवनभर ऋणी रहेंगे? अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संजय सरावगी का बयान

Click to start listening
क्या मिथिला के लोग अटलजी के जीवनभर ऋणी रहेंगे? अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संजय सरावगी का बयान

सारांश

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संजय सरावगी ने उनके योगदानों का उल्लेख किया और मिथिला के लोगों की अटलजी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अटलजी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए।

Key Takeaways

  • संजय सरावगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
  • मिथिला के लोग अटलजी के प्रति जीवनभर ऋणी रहेंगे।
  • अटलजी ने मैथिली को संवैधानिक मान्यता दी।
  • प्रधानमंत्री मोदी अटलजी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाया गया।

पटना, 25 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला के लोग अटलजी के प्रति जीवनभर आभारी रहेंगे। अटलजी ने मैथिली भाषा को अष्टम सूची में शामिल किया और इसे संवैधानिक मान्यता दी।

संजय सरावगी ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता थे और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया।

उन्होंने कहा, "अटलजी के कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। अटलजी ने देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बना दिया और आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। यह कभी सोचा नहीं जा सकता था कि जिन अंग्रेजों ने भारत पर शासन किया, आज भारत उनके देश इंग्लैंड से सैन्य और आर्थिक दृष्टि से आगे है।"

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार दौरे पर संजय सरावगी ने कहा, "नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पूरा बिहार गर्व महसूस कर रहा है। बिहार में लाखों कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिस दिन माननीय कार्यकारी अध्यक्ष पाटलिपुत्र की धरती पर आए थे, मैंने कहा था कि यह दिन बिहार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।"

उन्होंने कहा कि बिहार के किसी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली, तो सभी ने एकजुट होकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्ष की चुप्पी पर भी संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि विपक्ष के लोगों को हिंदुओं से घृणा क्यों है?"

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित विपक्ष का कोई भी नेता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। विपक्ष के लोग वोटबैंक के कारण हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।"

इसी बीच, संजय सरावगी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "बिहार अब खेलों में भी काफी प्रगति कर रहा है। राज्य का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। हाल ही में राजगीर में महिलाओं के लिए एशियन गेम्स आयोजित किए गए थे।"

Point of View

NationPress
31/03/2026

Frequently Asked Questions

अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान क्या था?
अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया और मैथिली को संवैधानिक मान्यता दिलाई।
संजय सरावगी ने विपक्ष की चुप्पी पर क्या कहा?
संजय सरावगी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हैं।
Nation Press