16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बलिया में बच्चे का अपहरण हुआ? पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मासूम बरामद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बलिया में बच्चे का अपहरण हुआ? पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मासूम बरामद

सारांश

बलिया में बच्चे के अपहरण की घटना ने सबको चौंका दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। मासूम को सुरक्षित बरामद किया गया। क्या पुलिस इस पूरे मामले में और भी सुराग जुटा पाएगी? जानिए इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

बच्चे का अपहरण हुआ था, लेकिन उसे सुरक्षित बरामद किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
घटना की गहन जांच चल रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।

बलिया, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बच्चे के अपहरण और उसे बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गंभीर अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उभांव थाना पुलिस ने देर रात सहारनपुर के पास नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद जैद उर्फ सलमान बताया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने 11 दिसंबर को एक तीन साल के बच्चे का अपहरण किया था और उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया है।

घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में वह व्यक्ति घायल हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद जैद उर्फ सलमान के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह भी जरूरी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस की सक्रियता सराहनीय है, लेकिन हमें सामूहिक रूप से अपराध की रोकथाम के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बलिया में बच्चे का अपहरण हुआ?
हाँ, बलिया में एक बच्चे का अपहरण हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा?
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
आरोपी का नाम क्या है?
आरोपी का नाम मोहम्मद जैद उर्फ सलमान है।
क्या पुलिस ने बच्चे को बरामद किया?
हाँ, पुलिस ने अपहृत बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
क्या पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश की है?
जी हाँ, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले