24 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान हुआ है?

सारांश

भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत 12 नवंबर से होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइन द्वारा संचालित यह सेवा कोलकाता और सिएम रीप के बीच होगी। यह उद्घाटन कंबोडिया के नए हवाई अड्डे से जुड़ा है, जो देश के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्य बातें

भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत हो रही है।
इंडिगो एयरलाइन द्वारा यह सेवा संचालित होगी।
यह पहली बार है जब दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें होंगी।
सिएम रीप एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
टीआईए हवाई अड्डा कंबोडिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।

नोम पेन्ह, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और कंबोडिया के सिएम रीप के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार से कोलकाता और कंबोडिया के सांस्कृतिक प्रांत सिएम रीप के बीच सीधी उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है।

इसकी जानकारी कंबोडिया के पर्यटन मंत्री हुओत हाक ने बुधवार को दी।

यह पहली बार है जब भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइन ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार, इंडिगो अपने ए320 नियो फ्लाइट का संचालन भारत और कंबोडिया के बीच करेगी।

ए320 नियो सप्ताह में तीन बार, हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। सिएम रीप यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध अंकोर पुरातत्व पार्क का घर है, जो कंबोडिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने 20 अक्टूबर को टेको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) का आधिकारिक उद्घाटन किया था। यह एयरपोर्ट दक्षिण पूर्व एशियाई देश का सबसे बड़ा नया हवाई अड्डा है। नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब इंडिगो ने भारत से डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान कर दिया है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में, पीएम हुन मानेट ने कहा था कि 2.3 अरब डॉलर की लागत से निर्मित इस विश्वस्तरीय हवाई अड्डे ने पुराने नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह ले ली है। नोम पेन्ह एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद था।

उन्होंने कहा था, "टीआईए वर्तमान में कंबोडिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। मुझे विश्वास है कि टीआईए कंबोडिया के आर्थिक और पर्यटन विकास में उत्प्रेरक बनेगा और अधिक निवेशकों और पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगा।"

कंबोडियाई पीएम ने कहा कि 4 एफ-स्तरीय इंटरनेशनल एयरपोर्ट हवाई यात्रा और हवाई माल परिवहन को सुगम बनाएगा, जिससे कंबोडिया का इस क्षेत्र और दुनिया से जुड़ाव और व्यापक होगा। यह हवाई अड्डा राज्य में एक प्रमुख यात्री और रसद केंद्र बन जाएगा।

उन्होंने बताया था कि 4 किलोमीटर लंबे दोहरे रनवे वाला टीआईए लंबी दूरी की उड़ानों और सभी प्रकार के विमानों की लैंडिंग की सुविधा प्रदान करने में सक्षम है। इस हवाई अड्डे की परियोजना पर 2020 में काम शुरू हुआ था, जिसका कॉन्ट्रैक्ट चाइना स्टेट कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के पास था।

कंबोडिया एयरपोर्ट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निवेशित, टीआईए का निर्माण राजधानी नोम पेन्ह से लगभग 20 किलोमीटर दूर, दक्षिणी कंदल और ताकेओ प्रांतों में 2,600 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।
RashtraPress
24 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट कब शुरू होगी?
डायरेक्ट फ्लाइट 12 नवंबर से शुरू होगी।
इंडिगो एयरलाइन किस शहर से उड़ान भरेगी?
इंडिगो एयरलाइन कोलकाता से उड़ान भरेगी।
नया हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?
नया हवाई अड्डा नोम पेन्ह से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है।
टीआईए हवाई अड्डे का उद्घाटन कब हुआ?
टीआईए हवाई अड्डे का उद्घाटन 20 अक्टूबर को हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले