18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भरूच में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भरूच में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए?

सारांश

भरूच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया गया। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण और जागरूकता पर केंद्रित है। जानें इस अभियान से महिलाओं को कैसे लाभ मिला है।

मुख्य बातें

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रदान करना गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परामर्श देना डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग करना

भरूच, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुजरात के भरूच जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत कई स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से आरंभ हुआ और 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। विभिन्न स्वास्थ्य कैंपों में महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।

यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कैंपों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन सहित कई स्वास्थ्य जांचें की जा रही हैं। इसके साथ ही गर्भवती माताओं, किशोरियों और अन्य महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परामर्श, पोषण मार्गदर्शन एवं आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्य जिला आरोग्य अधिकारी डॉ. मुनीरा शुक्ला ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत पूरे देश और राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से 320 विशेष कैंप होंगे। इन शिविरों में लगभग 296 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। विशेष कैंपों में गायनेकोलॉजिस्ट, फिजिशियन और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, पोषण मार्गदर्शन, एनीमिया स्क्रीनिंग और आवश्यक दवाइयां वितरित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अभियान से लाभान्वित डिंपल ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि उन्हें कुछ दिनों से सिरदर्द की समस्या थी। उन्होंने कहा कि मैंने आशा वर्करों से बात की, जिन्होंने मुझे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के बारे में बताया। कैंप में मेरी जांच हुई, जिसमें ब्लड प्रेशर की समस्या सामने आई। डॉक्टरों ने मुझे दवाइयां दीं और अब मुझे काफी राहत महसूस हो रही है। इस अभियान के तहत मुझे स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार मिला, जिससे मैं बहुत खुश हूं।

उर्मिला ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं, किसी ने पीएम मोदी के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मैंने मेडिकल ऑफिसर से मुलाकात की, जिन्होंने मुझे मार्गदर्शन दिया और बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज संभव है। मेरा कार्ड भी बनवाया गया और अब मैं कैंसर का इलाज शुरू कर रही हूं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य सेवाओं की यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के स्तर को बढ़ाने में सहायक होगी।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कैंप में कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?
कैंपों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परामर्श, पोषण मार्गदर्शन, और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले