क्या सीएम के दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं? : रोहिणी आचार्या

Click to start listening
क्या सीएम के दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं? : रोहिणी आचार्या

सारांश

बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर रोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों के बावजूद बेटियां असुरक्षित हैं। क्या बिहार में अपराधियों को कानून का भय नहीं है?

Key Takeaways

  • बेटियों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।
  • सरकार की जिम्मेदारी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  • सामाजिक सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता जरूरी है।
  • अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं की रोकथाम आवश्यक है।

पटना, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिहार में अपराधियों को कानून का भय नहीं है? दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्या पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के बाद सरकार पर हमलावर हैं।

इस बीच, शनिवार को उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री जी, यह शर्म का विषय है कि कानून के राज के आपके तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं। दुखद सच्चाई यह है कि सरकार की संवेदनहीनता, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकारी-प्रशासनिक उदासीनता और नाकामी की वजह से बहन-बेटियों के लिए तनिक भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हैरानी की बात है कि पूरे प्रदेश में लगभग रोज बहन-बेटियों के साथ अत्याचार-दुराचार-यौनाचार हो रहा है, फिर भी गहरी नींद में सोई हुई है सरकार।"

उन्होंने आगे सवाल करते हुए लिखा, "मुख्यमंत्री जी, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार में अपराधियों को कानून का रत्ती भर भी भय नहीं है? आपके तमाम निर्देशों के बावजूद बेटियों के प्रति हिंसक और यौन अपराध की घटनाएं खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रही हैं? क्या बिहार में अपराधियों के बीच यह धारणा कायम हो चुकी है कि वे अपराध करने के बाद भी बड़ी आसानी से बच जाएंगे?"

इस पोस्ट में उन्होंने पटना की दो घटनाओं का भी जिक्र किया है। इससे पहले भी छात्रा की मौत को लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पूछता है बिहार। जवाब दीजिए गृह मंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमारशम्भू गर्ल्स हॉस्टल बलात्कार और हत्या के मामले में 'किसे' बचाने के लिए एसआईटी जांच की आड़ में 'ऑपरेशन लीपापोती' जारी है?"

Point of View

NationPress
06/02/2026

Frequently Asked Questions

रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा का दावा किया है।
क्या बिहार में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं?
जी हां, कई घटनाएं सामने आई हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।
Nation Press