28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनडीए नेताओं ने राजद के बयान पर सही प्रतिक्रिया दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनडीए नेताओं ने राजद के बयान पर सही प्रतिक्रिया दी?

सारांश

बिहार चुनाव के परिणामों से पहले राजद और एनडीए के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। राजद नेता सुनील सिंह ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई, जबकि एनडीए ने कानून का हवाला देकर राजद की धमकियों को नकारा। क्या यह मतगणना की प्रक्रिया को प्रभावित करेगा?

मुख्य बातें

राजद और एनडीए के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कानून के राज की बात की।
विपक्ष के मंत्री दयाशंकर सिंह ने हार मानने का दावा किया।
राजद नेता सुनील सिंह ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई।

पटना, १३ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव के नतीजों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का वातावरण गरमा गया है। 'पटना की सड़कें नेपाल जैसी' के बयान पर एनडीए नेताओं ने राजद को करारा जवाब दिया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद प्रदेश में हिंसा भड़काकर तनाव पैदा करना चाहती है।

राजद नेता सुनील सिंह ने चुनाव परिणामों पर विवादित टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि यदि वोट काउंटिंग में गड़बड़ी हुई, तो पटना की सड़कें नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी हो जाएंगी। इस पर नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार में लोकतंत्र का चीरहरण किया था। उन्हें चुनाव में हार का इतना डर सता रहा है कि वे प्रदेश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव में हार-जीत दोनों ही पहलू होते हैं और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए को समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। सभी सामाजिक समूहों ने हमें वोट दिया है, चाहे वह दलित हों, अति पिछड़े, पिछड़े, अल्पसंख्यक हों या ऊंची जातियां। हमारी यही पूंजी है। हम वोट नहीं, वोटर की चिंता करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि यह जंगलराज नहीं है, जहां आप धमकी देंगे। यहां कानून का राज है। यदि कोई गड़बड़ी करने की सोच रहा है तो कानून दिमाग ठीक कर देगा। जो परिणाम आएंगे, उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह २००५ का जंगलराज नहीं है। यदि कोई गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसे ऐसी कड़ी सजा मिलेगी कि उसका दिमाग घूम जाएगा।

इसके अलावा, यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष ने अपनी हार मान ली है। अभी तो मतगणना भी शुरू नहीं हुई है और इन्होंने अपनी हार मान ली है।

राजद नेता सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि मीडिया हाउस पर दबाव बनाकर एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। उन्होंने २०२० के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस चुनाव में भी गड़बड़ी हुई थी। इस बार कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे, यदि हुई तो बिहार की सड़कों का दृश्य आपको बांग्लादेश, श्रीलंका या नेपाल जैसा दिखाई देगा। उन्होंने कहा, "आप ईमानदारी से काउंटिंग कराइए, आप किसी की गाइडेड मिसाइल मत बनिए।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह बिहार के समग्र राजनीतिक परिदृश्य को भी प्रभावित कर सकती है। इस समय, सभी पक्षों को संयम बरतने की आवश्यकता है ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजद के बयान का क्या मतलब है?
राजद नेता सुनील सिंह ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है, जिससे समाज में तनाव बढ़ सकता है।
एनडीए का राजद के बयान पर क्या प्रतिक्रिया है?
एनडीए नेताओं ने इसे धमकी करार देते हुए कहा है कि बिहार में कानून का राज है।
क्या बिहार में चुनावी माहौल तनावपूर्ण है?
हां, राजद और एनडीए के बीच आरोप-प्रत्यारोप के कारण चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
क्या एनडीए को सभी वर्गों का समर्थन है?
नीरज कुमार ने कहा है कि एनडीए को सभी सामाजिक वर्गों का समर्थन प्राप्त है।
क्या विपक्ष ने अपनी हार मान ली है?
उप-मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष ने हार मान ली है, जबकि मतगणना अभी शुरू नहीं हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले