27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में 'इंडिया' ब्लॉक की सरकार में मुख्य भूमिका निभाएगी कांग्रेस?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 'इंडिया' ब्लॉक की सरकार में मुख्य भूमिका निभाएगी कांग्रेस?

सारांश

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार का दावा है कि 'इंडिया' ब्लॉक बिहार चुनाव में जीतकर सत्ता में आएगा। क्या यह सच है? जानें इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में।

मुख्य बातें

'इंडिया' ब्लॉक के तहत कांग्रेस की मुख्य भूमिका होगी।
एनडीए को सत्ता से बेदखल करने का लक्ष्य है।
कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ गठबंधन के लिए बैठकें की हैं।
243 सीटों पर जीतने का लक्ष्य है।
सभी दलों के लिए दरवाजे खुले हैं।

नई दिल्ली, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने सोमवार को यह दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जीतकर 'इंडिया' ब्लॉक सरकार में काबिज होने जा रही है और एनडीए सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कांग्रेस की मुख्य भूमिका होगी।

मनोज कुमार ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी में किसी प्रकार का असमंजस नहीं है। चाहे वह राजद के साथ हो, कांग्रेस के साथ हो, मुकेश सहनी की निषाद पार्टी के साथ हो या वामपंथी दलों के साथ हो - कई बार गठबंधन की बैठकें हो चुकी हैं। ये बैठकें जिला स्तर और यहां तक कि ब्लॉक स्तर पर भी हुई हैं।

सीट बंटवारे के बारे में उन्होंने कहा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बिहार में 'इंडिया ब्लॉक' मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। यह कहना कि राजद हमें 50 सीट ऑफर कर रहा है, केवल अफवाह है। जितनी भी सीट पर हम चुनाव लड़ें, हमारा लक्ष्य 243 सीट है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने फिर एक बार दोहराया कि बिहार में 'इंडिया' ब्लॉक मजबूत है और अलायंस के लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। इस बार एनडीए सत्ता से बाहर होने वाली है। उन्होंने कहा, "इस बार हम जहर पीने के लिए तैयार हैं, लेकिन एनडीए को हराना हमारा एकमात्र मकसद है।"

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के "अगर भाजपा को बिहार में आने से रोकना है तो हमसे हाथ मिलाओ" वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह फैसला ब्लॉक के प्रमुख नेता करेंगे। हमारे दरवाजे सभी दलों के लिए खुले हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार विधानसभा चुनाव एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है। कांग्रेस और 'इंडिया' ब्लॉक का एकजुट होना, एनडीए के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है। इस चुनाव में जनता की राय और उनके मुद्दों को समझना आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस ने बिहार चुनाव में क्या रणनीति बनाई है?
कांग्रेस ने बिहार चुनाव में 'इंडिया' ब्लॉक के तहत मजबूत गठबंधन बनाने का निर्णय लिया है।
क्या 'इंडिया' ब्लॉक एनडीए को हराने में सफल होगा?
मनोज कुमार का मानना है कि 'इंडिया' ब्लॉक मजबूती से चुनाव लड़ेगा और एनडीए को हराने का लक्ष्य रखता है।
कांग्रेस की भूमिका क्या होगी?
कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने का इरादा रखती है और अपनी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले