12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में मतदान का उत्साह बढ़ा है? दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में मतदान का उत्साह बढ़ा है? दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान का उत्साह चरम पर है। दोपहर तीन बजे तक 60.40% वोटिंग हो चुकी है। इस चुनाव में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदाता अपने भविष्य का फैसला करेंगे। क्या आप जानते हैं कि इस बार युवा और महिला मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं?

मुख्य बातें

45399 मतदान केंद्र ।
महिला मतदाता की बढ़ती भागीदारी ।
कड़ी सुरक्षा प्रबंध।

पटना, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।

इस दौरान, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसदी वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण में 61.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 61.92, शिवहर में 61.85 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 58.32, मधुबनी में 55.53, सुपौल में 62.06, अररिया में 59.80 प्रतिशत, पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 और भागलपुर में 58.37 फीसदी वोट डाले गए हैं।

इसके अतिरिक्त, बांका में 63.03 फीसदी, कैमूर में 62.26 प्रतिशत, रोहतास में 55.92, अरवल में 58.26, जहानाबाद में 58.72, औरंगाबाद में 60.59, गया में 62.74, नवादा में 53.17 और जमुई में 63.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच चुके थे। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। इस चरण में महिला मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान कर रही हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 6, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के 1 उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हो चुका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत कितना है?
दोपहर तीन बजे तक बिहार चुनाव में 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान के दौरान कौन-कौन सी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं?
मतदान के दौरान सभी बूथों पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
कितने मतदान केंद्र बनाए गए हैं?
इस चरण में कुल 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
महिलाओं का मतदान में कितना योगदान है?
इस चरण में महिला मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान कर रही हैं।
कितने उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रहे हैं?
दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले