12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान हुआ?

सारांश

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान का उत्साह देखने को मिला, जहाँ 67.14% तक मतदान हुआ। किशनगंज ने 76.26% मतदान दर्ज किया। जानिए अन्य जिलों के आंकड़े।

मुख्य बातें

दूसरे चरण में 67.14% मतदान हुआ।
किशनगंज में सर्वाधिक मतदान 76.26% दर्ज किया गया।
45399 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न हुआ।
महिला मतदाताओं ने विशेष भागीदारी दिखाई।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

पटना, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस अवसर पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। किशनगंज में सबसे अधिक 76.26 प्रतिशत वोट डाले गए।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक पश्चिमी चंपारण में 69.02 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 69.31, शिवहर में 67.31 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 65.29 प्रतिशत, मधुबनी में 61.79 प्रतिशत, सुपौल में 70.69 प्रतिशत, अररिया में 67.79 प्रतिशत, किशनगंज में 76.26 प्रतिशत, पूर्णिया में 73.79 प्रतिशत, कटिहार में 75.23 प्रतिशत और भागलपुर में 66.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

साथ ही बांका में 68.91 प्रतिशत, कैमूर में 67.22 प्रतिशत, रोहतास में 60.69 प्रतिशत, अरवल में 63.06 प्रतिशत, जहानाबाद में 64.36 प्रतिशत, औरंगाबाद में 64.48 प्रतिशत, गया में 67.50 प्रतिशत, नवादा में 57.11 प्रतिशत और जमुई में 67.81 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 3.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने ईवीएम में 1302 उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई पोलिंग बूथों पर मतदाता पहुँच चुके थे। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। इस चरण में महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस चरण में लगभग चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। एनडीए और महागठबंधन के कई प्रमुख नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 5326 शहरी और 40073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें एनडीए के 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 6 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।

महागठबंधन की तरफ से राजद के 71, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के 1 उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान हुआ था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है। सभी पार्टियों के लिए यह समय निर्णायक है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में मतदान का प्रतिशत क्या था?
दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.14% मतदान दर्ज किया गया।
किस जिले में सबसे ज्यादा मतदान हुआ?
किशनगंज में सबसे अधिक 76.26% मतदान हुआ।
दूसरे चरण में कितने मतदान केंद्र थे?
दूसरे चरण में 45399 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
महिला मतदाताओं की भागीदारी कैसी रही?
महिला मतदाताओं ने इस चरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरक्षा के लिए क्या प्रबंध किए गए थे?
हर बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले