बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, पीएम मोदी ने दी बधाई और विकास की नई ऊंचाई का विश्वास

Click to start listening
बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, पीएम मोदी ने दी बधाई और विकास की नई ऊंचाई का विश्वास

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उनका नेतृत्व बिहार के विकास के लिए एक नई दिशा का प्रतीक बन सकता है। जानिए क्या कहते हैं मोदी जी।

Key Takeaways

  • सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी।
  • विकास की नई ऊंचाई का विश्वास।
  • डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव.
  • नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नया नेतृत्व।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं। उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।"

उन्होंने जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव को भी डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने लिखा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनका जमीनी अनुभव और जनहित के प्रति समर्पण बिहार के विकास को नई दिशा देगा। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए मानक स्थापित करेगा।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने भी सम्राट चौधरी को बिहार के सीएम और विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी।

उन्होंने लिखा, "सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत, विकसित बिहार' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु आप समर्पित भाव से कार्य करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।"

यह ध्यान देने योग्य है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बुधवार को बिहार में नई सरकार का गठन हुआ। सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

Point of View

क्योंकि इसमें एक नए राजनीतिक नेतृत्व की शुरुआत की बात की गई है। यह बिहार के विकास के लिए एक नई उम्मीद का संकेत है। सम्राट चौधरी और उनकी टीम की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
NationPress
17/04/2026

Frequently Asked Questions

सम्राट चौधरी को कब मुख्यमंत्री बनाया गया?
उन्हें 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
पीएम मोदी ने सम्राट चौधरी को क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा।
कौन-कौन से नेता डिप्टी सीएम बने?
विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया।
नीतीश कुमार का क्या हुआ?
नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद नई सरकार का गठन हुआ।
क्या विकास की नई दिशा संभव है?
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।
Nation Press