10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार के मदरसे से बरामद हुआ हथियार, पुलिस का कहना- बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार के मदरसे से बरामद हुआ हथियार, पुलिस का कहना- बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

सारांश

मोतिहारी में एक मदरसे से बरामद हथियार ने इलाके में हलचल मचा दी है। पुलिस ने दावा किया है कि यहाँ किसी बड़ी वारदात की योजना बनाई जा रही थी। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

मोतिहारी में मदरसे से एक पिस्टल बरामद हुआ।
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई है।
तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टली।
मदरसे को सील कर दिया गया है।

मोतिहारी, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से पुलिस ने रविवार को एक हथियार बरामद किया है, जिससे इलाके में खलबली मच गई। इसके बाद, यहां विभिन्न चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी की और वहां से पिस्टल जब्त की। पुलिस का मानना है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस की टीम को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसे से एक पिस्टल बरामद किया है। यह वही मदरसा है जहां से पीएफआई के सदस्य उस्मान उर्फ़ सुल्तान उर्फ़ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। यह मामला चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा मदरसा से संबंधित है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मदरसे को सील कर दिया गया है और इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मदरसे की विस्तृत तलाशी ली है और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार यहां क्यों रखा गया था। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया गया। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे कुछ तत्व शांति को बाधित करने की योजना बना सकते हैं।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मदरसे से कौन सा हथियार बरामद हुआ?
पुलिस ने मदरसे से एक पिस्टल बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मदरसे को सील कर दिया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
क्या यह मामला किसी बड़ी घटना से जुड़ा है?
हां, पुलिस का दावा है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले