4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी संभव है? : नितिन नबीन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी संभव है? : नितिन नबीन

सारांश

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने तेजस्वी यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि इंडिया ब्लॉक की वापसी संभव नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार और अराजकता का जिक्र करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा। क्या वाकई बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी हो सकती है? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी की संभावना नहीं है।
महागठबंधन का नाम भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।
बिहार की जनता जागरूक और सक्रिय है।
'वोटर अधिकार यात्रा' पर सवाल उठाए गए हैं।
बिहार के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो रहा है।

नई दिल्ली, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'वोटर अधिकार यात्रा' को भरपूर समर्थन मिल रहा है और बिहार में अगली सरकार इंडिया ब्लॉक की होगी। बिहार से एनडीए की विदाई की संभावना पर प्रतिक्रिया देते हुए नबीन ने स्पष्ट किया कि बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी संभव नहीं है।

मंत्री नितिन नबीन ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन का नाम बिहार के लोगों को भ्रष्टाचार और अराजकता की याद दिलाता है, जिससे महागठबंधन कभी भी बिहार में वापसी नहीं कर पाएगा।

उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव से पूछा कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में हुई 'बूथ लूट' की घटनाओं पर क्या विचार रखते हैं, जब उनके सहयोगियों ने ऐसी गतिविधियां की थीं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मुंह से ऐसी बातें कहना उचित नहीं है कि वह 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत लोगों के वोट की रक्षा कर रहे हैं। बिहार की जनता जागरूक है और वैध मतदाताओं को किसी बात का डर नहीं है। सभी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

मंत्री नितिन नबीन ने 'वोटर अधिकार यात्रा' में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के शामिल होने पर टिप्पणी की कि जिन लोगों ने डीएनए पर सवाल उठाकर बिहार की जनता का अपमान किया, वे अब कांग्रेस के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हो रहे हैं। अगर बिहार के लोगों का डीएनए खराब है, जैसा कि उनके नेताओं ने पहले कहा था, तो वे वोट मांगने के लिए बिहार की सड़कों पर क्यों उतरे हैं?

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को बिहार की जनता से वोट चाहिए, तो पहले अपने नेताओं के अपमानजनक बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। बिहार की जनता इस अपमान का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के जरिए देगी।

उन्होंने बिहार के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर में आए व्यापक सुधारों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को मजबूती प्रदान की है, जिसके तहत सड़कों और पुलों के निर्माण व रखरखाव में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मंत्री नितिन नबीन ने ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि इस नीति पर काम 2021 में शुरू हुआ था, और 2025 में इसका अंतिम ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इस नीति के तहत बिहार में पुलों के रखरखाव का कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम राजनीतिक बयानों के पीछे की सच्चाई को उजागर करें। बिहार में चुनावी परिदृश्य तेजी से बदल रहा है, और यह देखना होगा कि जनता किस ओर अपना मत देती है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नितिन नबीन का बयान सही है?
नितिन नबीन का बयान यह दर्शाता है कि वे बिहार में इंडिया ब्लॉक की वापसी को असंभव मानते हैं, जो राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
तेजस्वी यादव के बयान का प्रभाव क्या होगा?
तेजस्वी यादव का बयान आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है, लेकिन नितिन नबीन के जवाब ने स्थिति को और स्पष्ट कर दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले