26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में विपक्ष ने एसआईआर पर भ्रम फैलाया, जनता ने किया रिजेक्ट?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में विपक्ष ने एसआईआर पर भ्रम फैलाया, जनता ने किया रिजेक्ट?

सारांश

बिहार में नीरज कुमार ने विपक्ष पर एसआईआर मुद्दे पर जोरदार हमला किया। जनता ने उनके दावों को नकार दिया और गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को गर्व का क्षण बताया। जानिए इस राजनीतिक उठापटक के पीछे का सच।

मुख्य बातें

नीरज कुमार ने विपक्ष पर एसआईआर को लेकर तीखा हमला किया।
बिहार की जनता ने विपक्ष के भ्रम को नकार दिया।
20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
मोदी सरकार की नीति अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में सक्षम है।
भारत का संविधान हमारी ताकत है।

पटना, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर विपक्ष ने काफी भ्रम फैलाया। जनता ने उन दलों और उनके उम्मीदवारों को पूरी तरह नकार दिया। अगर अब भी कांग्रेस इसका विरोध कर रही है तो यह उनकी मानसिक दिवालियापन और हताशा को दर्शाता है।

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर नीरज कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का क्षण होगा। लाखों लोग गांधी मैदान में इसका गवाह बनेंगे। मैं विपक्ष से कहता हूं, घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें। राजनीति में वही टिकता है जो साहस दिखाता है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा दिखाया। यह उत्सव का दिन है और इसके साक्षी बिहार की जनता बनेगी।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की एजेंसियां और विदेश नीति इतनी मजबूत हैं कि कोई भी अपराधी कितना भी दूर भाग जाए, उसे न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि देश धर्म के आधार पर नहीं चल सकता। पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश देख लीजिए, वहां अल्पसंख्यकों पर क्या हो रहा है, लोकतंत्र को गला घोंटा जा रहा है। भारत का संविधान ही हमारी ताकत है।

दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है। एनआईए जैसी सक्षम एजेंसी जांच कर रही है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री स्वयं पीड़ितों का हाल जान चुके हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। लेकिन, चुनाव में इसका असर देखने को नहीं मिला। एनडीए ने 202 सीट जीतकर बंपर जीत हासिल की। 20 नवंबर को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी हो रही है। इस समारोह में पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में विपक्ष का भ्रम फैलाना और जनता का विश्वास जीतना आसान नहीं है। नीरज कुमार ने सही कहा कि लोगों का ध्यान अब विकास पर है, न कि राजनीतिक चालबाजियों पर।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गांधी मैदान में क्या होने वाला है?
गांधी मैदान में 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है, जिसमें कई महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे।
क्या विपक्ष ने सच में भ्रम फैलाया?
नीरज कुमार का कहना है कि विपक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर जनता को भ्रमित किया है, जिसे जनता ने नकार दिया।
बिहार में चुनाव परिणाम क्या रहे?
एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटों पर जीत हासिल की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले