14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भाजपा ने बिहार में मनाया स्थापना दिवस, 47 किलो मिठाइयाँ बाँटी गईं और 47 दीप प्रज्वलित किए गए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भाजपा ने बिहार में मनाया स्थापना दिवस, 47 किलो मिठाइयाँ बाँटी गईं और 47 दीप प्रज्वलित किए गए

सारांश

भाजपा ने बिहार में अपने स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें मिठाइयाँ बाँटी गईं और दीप जलाए गए। यह अवसर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी था।

मुख्य बातें

स्थापना दिवस का आयोजन 6 अप्रैल को होता है।
47 किलो मिठाइयाँ वितरित की गईं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।
सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया गया।

पटना, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा ने सोमवार को पूरे देश में अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बिहार भाजपा कार्यालय में भी इस अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय को फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया गया। इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया गया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी का झंडा लहराया।

उन्होने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर 47 किलो मिठाइयाँ बांटी गईं और 47 दीप जलाए गए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी का आनंद लिया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि भाजपा को एक बड़ी पार्टी बनाने में असंख्य कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले वर्ष के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से पीएम मोदी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ पर पार्टी का झंडा लहराना चाहिए और विकास की कहानी मतदाताओं तक पहुंचानी चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि भाजपा का यह 47वां वर्ष है, लेकिन आशा करते हैं कि पार्टी अगले 4700 वर्षों तक जिंदा रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस चीज पर कमिटमेंट किया है, उसमें पीछे नहीं हटती। स्थापना दिवस पर पुराने प्रमुख नेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई गैर राजनीतिक परिवारों के सदस्य भी पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने समर्पण और बलिदान की कहानी साझा की। यह समारोह पार्टी की एकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
भाजपा का स्थापना दिवस हर साल 6 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस बार भाजपा ने स्थापना दिवस पर क्या खास किया?
इस बार भाजपा ने 47 किलो मिठाइयाँ बाँटी और 47 दीप जलाए।
भाजपा के नेतृत्व में कौन से प्रमुख नेता उपस्थित थे?
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित थे।
भाजपा का स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता है?
यह दिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलिदान और समर्पण को याद करने का है।
भाजपा ने स्थापना दिवस पर किस सिद्धांत की बात की?
भाजपा ने 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर जोर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले