18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी संस्कार यात्रा की पहचान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी संस्कार यात्रा की पहचान

सारांश

गोरखपुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी का झंडा फहराया और संगठन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा को संस्कारों की यात्रा बताया।

मुख्य बातें

भाजपा की विकास यात्रा संस्कारों पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र भाजपा की पहचान है।
भाजपा एक विचार परंपरा है, न कि केवल एक राजनीतिक दल।
145 करोड़ देशवासियों की आशाओं को संजोने का संकल्प।

गोरखपुर, ६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सामने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें'

उन्होंने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने 'राष्ट्र सर्वोपरि' मंत्र के साथ उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करते हुए अपनी गौरवपूर्ण यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा मंगलमय शुभकामनाएं।"

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार की यात्रा है। यह विस्तार की नहीं, विचार की यात्रा है। 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के संकल्प की सिद्धि को प्राप्त किया है।

भाजपा के स्थापना दिवस पर इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से सीएम योगी ने कहा, "विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और भारत रत्न अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से परिपूर्ण एक जीवंत विचार परंपरा है।"

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्र प्रथम की भावना से परिपूर्ण यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है।"

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराने के अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पार्टी की विकास यात्रा को संस्कारों से जोड़ा। यह दृष्टिकोण न केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है, बल्कि आम आदमी में भी एक सकारात्मक संदेश फैलाता है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर क्या कहा?
उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा को संस्कारों से जोड़ते हुए कहा कि यह सत्ता की नहीं, बल्कि विचार की यात्रा है।
भाजपा की स्थापना दिवस पर क्या कार्यक्रम आयोजित किया गया?
गोरखनाथ मंदिर परिसर में झंडा फहराने के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले