17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भाजपा ने यूपी को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' में बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया: पंकज चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भाजपा ने यूपी को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' में बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया: पंकज चौधरी

सारांश

लखनऊ में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पंकज चौधरी ने प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने उत्तर प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' में तब्दील किया।

मुख्य बातें

भाजपा ने यूपी को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' में बदलने का कार्य किया।
पंकज चौधरी ने पार्टी की उपलब्धियों को साझा किया।
उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और विकास की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।
भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी है।
भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान।

लखनऊ, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस को राज्य मुख्यालय पर उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' में तब्दील करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

इस समारोह में पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या और समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का मंत्र देश की नीति का आधार बना है। भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से देश को मुक्त करने का कार्य किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय प्रदेश कानून-व्यवस्था, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों से जूझ रहा था। 'हर तरफ प्रश्न ही प्रश्न थे, लेकिन उत्तर कहीं नहीं थे।' पंकज चौधरी ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को 'अराजकता' और 'माफियाराज' से बाहर निकालकर विकास की दिशा में अग्रसर किया है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के लिए जाना जा रहा है। 2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, जिसने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से विकास को नई गति मिली।

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम ने भाजपा को एक सशक्त संगठन बनाया है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ पार्टी समाज और देश के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के अभियान को और गति देने का संकल्प लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
भाजपा का स्थापना दिवस हर वर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार कब बनी?
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 2017 में बनी थी।
भाजपा का मुख्य मंत्र क्या है?
'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' भाजपा का मुख्य मंत्र है।
उत्तर प्रदेश के विकास में भाजपा ने क्या किया है?
भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कानून-व्यवस्था, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले