20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कार्यकर्ता हमारी ताकत और संगठन हमारी पहचान हैं?: पंकज चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कार्यकर्ता हमारी ताकत और संगठन हमारी पहचान हैं?: पंकज चौधरी

सारांश

पंकज चौधरी ने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और भाजपा की ताकत पर जोर दिया। उनका मानना है कि संगठन को मजबूत बनाना आवश्यक है ताकि 2027 में भाजपा को और बड़ी जीत मिल सके।

मुख्य बातें

कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं।
संगठन की पहचान महत्वपूर्ण है।
2027 में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश का मजबूत होना आवश्यक है।
गोरखपुर धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

गोरखपुर, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गोरखपुर में एक बार फिर 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और संगठन हमारी पहचान है। सोमवार को जब पंकज चौधरी गोरखपुर पहुंचे, तो पार्टी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका धोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के प्रेम और उत्साह से अभिभूत पंकज चौधरी ने कहा, “कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। संगठन ही हमारी असली ताकत और पहचान है।”

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित स्वागत और अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें नगर निगम सभासद से लेकर डिप्टी मेयर, सात बार सांसद, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और अब उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। यह सब कार्यकर्ताओं के भरोसे और संगठन की शक्ति से संभव हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी होगी। उन्होंने कहा कि मजबूत उत्तर प्रदेश के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है।

गोरखपुर को धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से उर्वर भूमि बताते हुए चौधरी ने कहा कि इसी धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारू प्रदेश की छवि बदलकर उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। गुरु गोरखनाथ मंदिर और गीताप्रेस जैसी संस्थाएं इस क्षेत्र की सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाती हैं।

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आज बाबा गोरखनाथ की पावन भूमि गोरखपुर क्षेत्र के प्रवास के दौरान बाबा गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संवर्धन में बाबा की महती भूमिका है। बाबा गोरखनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर देते हैं। यह दृष्टिकोण भाजपा की रणनीति को उजागर करता है, जो आगामी चुनावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण हो सकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरखपुर में पंकज चौधरी ने क्या कहा?
पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं और संगठन उनकी पहचान है।
भाजपा 2027 में क्या करने की योजना बना रही है?
भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता में आने का संकल्प ले रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले