28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2027 सिर्फ चुनाव है या उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2027 सिर्फ चुनाव है या उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प?

सारांश

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को विकास और सुशासन की निरंतरता का प्रतीक बताया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। क्या ये चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए निर्णायक होगा?

मुख्य बातें

2027 का चुनाव विकास का प्रतीक है।
कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' मंत्र।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य।
संगठन की ताकत कार्यकर्ता में है।

लखनऊ, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। यूपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी राजनीति की निरंतरता का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करते हुए जनसंपर्क व जनविश्वास की इस निर्णायक लड़ाई में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या दौरे पर थे। इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है। संगठन की वास्तविक ताकत उसका कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवा शासन की प्राथमिकता बने हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके चलते प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को न तो देश का विकास रास आता है और न ही गरीब कल्याण की योजनाएं। वे भ्रम, झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर झूठ का जवाब सच्चाई, सेवा और संगठन की ताकत से देगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही ऊर्जा संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है और यही भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भाजपा की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2027 का विधानसभा चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है?
यह चुनाव उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी राजनीति की निरंतरता का प्रतीक है।
पंकज चौधरी का नेतृत्व किस प्रकार का है?
वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले