4 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा किस्तों में लोकतंत्र को समाप्त कर रही है?: मल्लिकार्जुन खड़गे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा किस्तों में लोकतंत्र को समाप्त कर रही है?: मल्लिकार्जुन खड़गे

सारांश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। उनका कहना है कि भाजपा लोकतंत्र को किस्तों में समाप्त कर रही है और इसके लिए नए तरीके अपनाती है। जानिए इस यात्रा के दौरान क्या कुछ हुआ और खड़गे ने क्या कहा।

मुख्य बातें

भाजपा ने लोकतंत्र को किस्तों में समाप्त करने का प्रयास किया है।
कांग्रेस ने वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से जागरूकता फैलाई।
राहुल गांधी कमजोर तबकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं।
बिहार की जनता ने भाजपा की असलियत जान ली है।
वोट का अधिकार सभी वर्गों का बुनियादी हक है।

पटना, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लोकतंत्र को किस्तों में समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नए-नए चोरी के तरीके अपनाती है।

पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने पूरे देश में जागरूकता फैलाई। भाजपा ने इस यात्रा में रुकावट डालने का प्रयास किया। हमारे कांग्रेस कार्यालय पर हमला हुआ, लेकिन बिहार के लोगों ने इसे सफल बनाया।

उन्होंने कहा कि जब भी कमजोर तबकों के अधिकारों पर खतरा होता है, राहुल गांधी उनकी आवाज उठाते हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और अब यह यात्रा इसी का हिस्सा है। बिहार की जनता इस ‘डबल इंजन की भ्रष्ट सरकार’ को जड़ से उखाड़ने का कार्य करेगी।

उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि विपक्ष सही था, यह सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना। हम चाहते थे कि संसद में बिहार की 'वोट चोरी' पर चर्चा हो, लेकिन यह लोग चुनाव आयोग को बचाते रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद हमारे पास आए थे लेकिन डर के मारे पलट गए। उन्होंने समाजवादी विचारधारा छोड़कर आरएसएस और भाजपा का साथ दिया। बिहार की जनता ने इनकी असलियत जान ली है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'चुनावी प्रधानमंत्री' बताते हुए कहा कि वे हमेशा चुनाव मोड में रहते हैं। बोगस वोटरों से लेकर झूठे प्रचार, झूठी घोषणाएं और जुमलेबाजी करते हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वोट का यह अधिकार गरीबों, एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं का बुनियादी हक है। हमें संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन ऐसी स्थिति में जनता की जागरूकता और उनके अधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को अपने दावों का स्पष्टीकरण देना चाहिए।
RashtraPress
4 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को किस्तों में समाप्त कर रही है और नए चोरी के तरीके अपनाती है।
क्या वोट का अधिकार गरीबों का है?
जी हां, खड़गे ने कहा कि वोट का अधिकार गरीबों, एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं का बुनियादी हक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले