19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है?

सारांश

मध्य प्रदेश में भाजपा ने संगठन को सशक्त करने के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह कदम न केवल पार्टी के भीतर स्थिरता लाने के लिए है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जानें इस संबंध में और क्या चल रहा है।

मुख्य बातें

भाजपा ने नए प्रभारी नियुक्त किए हैं प्रदेश अध्यक्ष का नेतृत्व महत्वपूर्ण है निर्वाचन तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा जारी है पार्टी की सक्रियता चुनावी रणनीतियों के लिए है

भोपाल, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां मोर्चा, प्रकोष्ठ और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी के पदों पर की गई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से प्रदेश मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी आशुतोष तिवारी और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी जितेंद्र लिटोरिया को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश में भाजपा अपने संगठन को निरंतर व्यवस्थित और मजबूत करने के उद्देश्य से नियुक्तियां कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को विष्णु दत्त शर्मा के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबे समय की मेहनत के बाद खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं; इनमें कुछ नियुक्तियां विशेष हैं।

राज्य में एक ओर जहां संगठन को मजबूत करने के प्रयास चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां भी होनी हैं। इन नियुक्तियों को लेकर पार्टी में लंबे समय से मंथन जारी है। कई दिग्गज निगम मंडलों में अपनी या अपने समर्थकों की नियुक्तियां करना चाहते हैं और इसके लिए वे संगठन तथा सरकार में अपने प्रभाव का उपयोग कर रहे हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि पहले निगम मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी और उसके बाद ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो सकता है। राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में अभी समय है और पार्टी की कोशिश है कि इन चुनावों से पहले सभी नियुक्तियां कर ली जाएं। वहीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में भी पार्टी के पदाधिकारी पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संसद एवं विधायक भी एसआईआर अभियान की सफलता के लिए जगह-जगह दौरे और बैठकें कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। साथ ही, उन्हें कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से भी अवगत कराया जा रहा है।

—राष्ट्र प्रेस

एसएनपी

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भाजपा अपनी रणनीतियों को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय है। नए प्रभारी की नियुक्ति और संगठन को मजबूत करने के प्रयास में पार्टी आगामी चुनावों में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा ने मध्य प्रदेश में किन प्रभारीयों की नियुक्ति की है?
भाजपा ने मनोरंजन मिश्रा, आशुतोष तिवारी और जितेंद्र लिटोरिया को अलग-अलग मोर्चों का प्रभारी नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का क्या योगदान है?
हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया और संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
क्या भाजपा चुनावों के लिए तैयार है?
भाजपा के प्रयासों से ऐसा प्रतीत होता है कि वे आगामी चुनावों के लिए सभी नियुक्तियां समय पर पूरी करना चाहती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले