15 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ हरदीप सिंह पुरी की बातचीत अद्भुत थी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ हरदीप सिंह पुरी की बातचीत अद्भुत थी?

सारांश

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ अपनी बातचीत को अद्भुत बताया। इस बातचीत में भारत और ब्रिटेन के बीच ऊर्जा सहयोग और व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा हुई। जानें इस महत्वपूर्ण वार्ता के बारे में और कैसे यह भारत के ऊर्जा सुरक्षित भविष्य की दिशा में बढ़ता कदम है।

मुख्य बातें

हरदीप सिंह पुरी और मरे औचिनक्लॉस के बीच बातचीत का महत्व भारत और ब्रिटेन के बीच ऊर्जा सहयोग बीपी की भारत में दीर्घकालिक भागीदारी मुंबई हाई फील्ड के पुनरुद्धार की साझेदारी ओएएलपी राउंड-10 के तहत ब्लॉकों की खोज

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को जानकारी दी कि बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ उनकी बातचीत अद्भुत रही। मरे, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

स्टार्मर 100 से अधिक ब्रिटिश व्यापारिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जो भारत की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। दोनों देशों के बीच हाल ही में एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, "बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस और बीपी इंडिया के प्रमुख कार्तिक दुबे के साथ ऑनलाइन बातचीत अद्भुत रही। मरे, ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ आए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में मुंबई में हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बीपी का भारत में एनर्जी वैल्यू चेन के क्षेत्र में दीर्घकालिक और व्यापक जुड़ाव है और वह ओएएलपी राउंड-10 के तहत ब्लॉकों की खोज कर रही है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों ने मुंबई हाई फील्ड के पुनरुद्धार के लिए बीपी के साथ साझेदारी की है और रिटेल, नेचुरल गैस और कंप्रेस्ड बायोगैस के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भारत के प्रयासों के सभी महत्वपूर्ण घटक हैं।

इससे पहले जुलाई में विएना में आयोजित 9वें ओपेक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ऊर्जा साझेदारियों को मजबूत करने तथा देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से कई अहम द्विपक्षीय और व्यावसायिक बैठकें की थीं।

वे इस सेमिनार के दौरान केंद्रीय मंत्री पुरी की मरे औचिनक्लॉस के साथ भी बैठक थी, जिसे लेकर उन्होंने बताया था कि मरे के साथ उनकी यह चर्चा सफल रही थी। उन्होंने भारत के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम ऊर्जा क्षेत्र में बीपी की साझेदारी को मजबूत करने पर चल रही बातचीत को आगे बढ़ाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
RashtraPress
15 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरदीप सिंह पुरी ने किसके साथ बातचीत की?
हरदीप सिंह पुरी ने बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ बातचीत की।
बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस भारत क्यों आए हैं?
वे ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले