27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं?

सारांश

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम उठाते हुए ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग कार्यक्रम का लाभ उठा रही हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें न केवल कौशल सिखा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी दे रहा है। क्या यह पहल सशक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी?

मुख्य बातें

महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना।
ब्यूटी सेवाओं के कौशल प्रदान करना।
आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
समाज में सम्मान दिलाना।
निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा।

बुरहानपुर, 10 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। केंद्र सरकार के महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखने में जुटी हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के सहयोग से, जिले में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों गृहिणी और युवतियां भाग ले रही हैं।

यह तीन महीने का कोर्स खासकर उन महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जो अपने जीवन में कुछ नया सीखकर स्वतंत्र व्यवसाय आरंभ करना चाहती हैं। गांव-गांव से महिलाएं प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आ रही हैं। यहां उन्हें हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, फेशियल और स्किन केयर जैसी ब्यूटी सेवाओं की तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी आजीविका खुद चला सकें और अपने परिवार का सहारा बन सकें। महिलाएं इस प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल आत्मविश्वास से भर रही हैं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर नए सपने भी देख रही हैं।

प्रशिक्षण ले रही कई महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और सम्मानजनक स्थान दिलाने में मदद करेगी। यह कार्यक्रम 'सशक्त भारत' की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है, जो ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और खुद का रोजगार शुरू करने की प्रेरणा दे रहा है।

ट्रेनिंग ले रही रोशनी दयाराम पवार ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि वह ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही हैं। यहां रहना और खाना मुफ्त है। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं यहां से कोर्स करने के बाद अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करना चाहती हूं।

कीर्ति संजू कुशवाह ने कहा कि इस कोर्स के माध्यम से ब्यूटी पार्लर संचालन करके आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से मजबूत बनूंगी।

प्रशिक्षण ले रहीं जयश्री महेंद्र कुशवाह ने कहा कि आरसेटी संस्था बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिला रही है।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित है। जूनियर ब्यूटी टेक्‍नीशियन का कोर्स चल रहा है, जिसमें 31 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। हाल ही में सिलाई का एक बैच समाप्‍त हुआ है, जिसमें कई गांवों की महिलाएं शामिल थीं। यहां पर प्रशिक्षण निशुल्क है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पूरे देश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। हमें इस प्रकार की पहलों का समर्थन करना चाहिए ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक हो सकें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कब से शुरू हुआ है?
यह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम हाल ही में शुरू किया गया है, और इसकी अवधि तीन महीने है।
क्या इस प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क है?
जी नहीं, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
क्या महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं?
हाँ, यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए है, जो आत्मनिर्भर बनने की इच्छा रखती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले