क्या सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 160.54 करोड़ रुपए की धनराशि का अनुमोदन किया?
सारांश
मुख्य बातें
देहरादून, 1 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों में सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण और मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों को तेज करने के साथ ही आपदा संभावित जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास हेतु कुल 160.54 करोड़ रुपए की धनराशि का अनुमोदन दिया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के लिए सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं की लागत 53.68 करोड़ रुपए की योजना की स्वीकृति दी है।
उन्होंने उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) के किमी 4.850 से किमी 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में परिवर्तित करने के लिए 80.63 करोड़ रुपए की योजना की स्वीकृति दी है।
इसके अलावा, मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु 11.00 करोड़ रुपए की योजना को राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। साथ ही, आपदा संभावित 5 जनपदों (पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर) में पुलिस संचार नेटवर्क को उन्नत बनाने के लिए 15.23 करोड़ रुपए की योजना भी स्वीकृत की गई है।