8 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम योगी ने दीपक के परिजनों से मिलकर दी आर्थिक मदद?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम योगी ने दीपक के परिजनों से मिलकर दी आर्थिक मदद?

सारांश

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशु तस्करों के हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा को साझा किया। उन्होंने न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों को आर्थिक सहायता दी।
इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
गांव में सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन सक्रिय है।
सीएम का संवेदनशीलता का परिचय पीड़ित परिवार के प्रति महत्वपूर्ण है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

गोरखपुर, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दुख और विपदा की घड़ी में हर व्यक्ति के साथ एक अभिभावक की तरह खड़ा रहना और उसकी वेदना में संवेदना के साथ भरपूर सहयोग करना, यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली का विशेष गुण है। दुखी-पीड़ित के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता का एक और उदाहरण सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में देखने को मिला।

हाल ही में पशु तस्करों के हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिजनों से मिलकर सीएम योगी ने न केवल उनकी पीड़ा पर संवेदना का मरहम लगाया, बल्कि आर्थिक सहायता देकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रहते परिवार को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और सख्त सजा दिलाई जाएगी।

ज्ञात हो कि 15-16 सितंबर की रात को, पिपराइच थानांतर्गत महुआचाफी गांव में पशु तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक पशु तस्कर की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी दीपक के परिजनों के संपर्क में बने हुए थे। इसी दौरान, गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह दीपक गुप्ता के पिता दुर्गेश गुप्ता, मां और अन्य परिजनों से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की।

उन्होंने दीपक की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को आत्मीय संबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने दीपक के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल और पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो समाज और राज्य दोनों को मिलकर उस पर प्रतिक्रिया करनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
RashtraPress
8 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीपक गुप्ता की हत्या कब हुई थी?
दीपक गुप्ता की हत्या 15-16 सितंबर की रात को हुई थी।
मुख्यमंत्री ने दीपक के परिवार को कितनी आर्थिक सहायता दी?
मुख्यमंत्री ने दीपक के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी।
इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीएम योगी ने परिजनों से मिलकर क्या कहा?
सीएम योगी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय होगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार दीपक के परिजनों के संपर्क में बने हुए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले