20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नौकरी का मौका: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए 40 पदों पर भर्ती, जानें इंटरव्यू की तारीख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नौकरी का मौका: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए 40 पदों पर भर्ती, जानें इंटरव्यू की तारीख

सारांश

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 40 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 14 मई को होगा। सभी आवश्यक जानकारी जानें और आवेदन करें!

मुख्य बातें

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने 40 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
इंटरव्यू 14 मई को होगा।
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज ले जाने होंगे।
वेतन 20,000 से 67,000 रुपए प्रति माह होगा।
अन्य भत्ते और लाभ भी उपलब्ध होंगे।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। एक प्रमुख बहुविषयक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत कुल 40 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने जिन 40 रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें प्रोजेक्ट एसोसिएट-I (पीएटी-I) के 14, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (पीएटी-II) के 18, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II (पीए-II) के 1, प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट (प्रिंसिपल पीएटी) के 1, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-II (पीएस-II) के 1, और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (एसपीए) के 5 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 20,000 रुपए से 67,000 रुपए प्रति माह होगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमएससी, बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक/एमई, या डॉक्टरेट की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू 14 मई को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक 'विवेकानंद हॉल, सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर', डॉ केएस कृष्णन मार्ग, पूसा गेट, नई दिल्ली-110012 में आयोजित किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होने और सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी लाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें, फिर नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर, इंटरव्यू के केंद्र पर ले जाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश के वैज्ञानिक विकास में भी सहायक होगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
इंटरव्यू की तारीख क्या है?
वॉक-इन-इंटरव्यू 14 मई को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे पता करें कि मैं योग्य हूं?
उम्मीदवारों को संबंधित पद अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी देना आवश्यक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले