क्या हरिनगर में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में क्रांति लाएगा?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के हरिनगर में डीटीसी के बहु-स्तरीय इलेक्ट्रिक बस डिपो का शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस नई तकनीक से निर्मित सेल्फ-सस्टेनेबल बिल्डिंग की देखभाल के लिए सरकार पर कोई अतिरिक्त भार नहीं होगा।
इस सुविधा के साथ दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस अत्याधुनिक केंद्र में 400 से अधिक विद्युत बसों की पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए क्लीनिंग, कार्यालय, डॉरमेट्री, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल जैसी सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह केवल एक भवन का शिलान्यास नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक क्षण है। यह डीटीसी के पुराने गौरवशाली दिनों की वापसी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, "कुछ महीने पहले हरिनगर डिपो की दीवारें टूटी रहती थीं। यह बस डिपो ही नहीं, बल्कि दिल्ली को इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी कैपिटल बनाने की शुरुआत है। इससे न केवल हमारा परिवहन मजबूत होगा, बल्कि पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी।"
मंत्री सूद ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद दिल्ली में ट्रांसपोर्ट विभाग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी सरकार समर्पित है। दिल्ली विकास की दिशा में है और यहां की 384 बसें वहीं चार्ज होंगी।
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नई जीएसटी दरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।
मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "मैं सबसे पहले एक भारतीय नागरिक के रूप में प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना अच्छा रिफॉर्म किया। इससे भारत की जनता को जो लाभ होगा, वह स्पष्ट है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हमने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है, जिसमें दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। आज हम जो हरी नगर बस डिपो खोल रहे हैं, उसमें मल्टी लेवल इलेक्ट्रिक चार्जिंग, बस डिपो का निर्माण और कुछ कमर्शियल भाग भी बनेंगे। हमारा प्रयास है कि दिल्ली की जनता को जितनी बेहतर सुविधाएं मिल सकें, हम उन्हें प्रदान करें।"