क्या दिल्ली के मुनिरका में घरेलू हिंसा के कारण युवती की मौत हुई?

Click to start listening
क्या दिल्ली के मुनिरका में घरेलू हिंसा के कारण युवती की मौत हुई?

सारांश

दिल्ली के मुनिरका गांव में एक घरेलू हिंसा की घटना में एक युवती की जान चली गई। यह मामला गंभीर रूप से घायल एक पुरुष के साथ जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना हमारे समाज में घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर करती है।

Key Takeaways

  • घरेलू विवाद कभी-कभी जानलेवा हो सकता है।
  • पुलिस की तत्परता से समय पर मदद मिल सकती है।
  • घरेलू हिंसा के मामलों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनिरका गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटी, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला की जान चली गई। दूसरी ओर, एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला बताया है। मृतका की पहचान मणिपुर की रहने वाली थेम्पी खोंगसाई के रूप में हुई है, जो पेशे से ब्यूटीशियन थीं। वहीं, घायल व्यक्ति का नाम थांगजम विनी मीतई है, जो मुनिरका में किराने की दुकान चलाता था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना किशनगढ़ में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें मुनिरका गांव की गली नंबर-1 में पति-पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस ने जबरदस्ती दरवाजा तोड़ा।

पुलिस की टीम जब घर में दाखिल हुई, तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस ने जब उस दरवाजे को खोला, तो अंदर एक पुरुष और एक महिला खून से लथपथ बेहोश थे। दोनों के गले पर धारदार हथियार से कटे घाव थे।

दोनों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों पिछले तीन वर्षों से साथ रह रहे थे। शनिवार को किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। मृतका ने इस झगड़े की जानकारी अपने पिता को दी थी। चिंतित पिता ने तुरंत मकान मालकिन को फोन कर हाल जानने को कहा। इसके बाद मकान मालकिन की बेटी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से उपजे हिंसक झगड़े का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Point of View

तो उसका परिणाम हमेशा गंभीर होता है। समाज को इस दिशा में जागरूक होने की आवश्यकता है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।

NationPress
08/02/2026

Frequently Asked Questions

घरेलू हिंसा क्या है?
घरेलू हिंसा में परिवार के सदस्यों के बीच शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक हिंसा शामिल होती है।
इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Nation Press