28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल कर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल कर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी सुधारों की प्रशंसा की है। वे दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। क्या हम सब मिलकर इस दिशा में कदम उठा सकते हैं?

मुख्य बातें

दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
जीएसटी सुधारों से हर परिवार को लाभ मिल रहा है।
स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।
सामुदायिक सहयोग से समस्याओं का समाधान संभव है।
हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में हुए सुधारों की प्रशंसा की और कहा कि ये परिवर्तन राजधानी के प्रत्येक परिवार को लाभ पहुँचा रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी सुधारों को लेकर उपभोक्ता, व्यापारी और आम जनता में भारी उत्साह है। दुकानों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है और हर कोई नई चीजें खरीदने के लिए बेताब है।

उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य दिल्ली को एक सुंदर और खुशहाल शहर बनाना है, जहां हर नागरिक को उसका हक मिले। उन्होंने बताया कि दिल्ली को २७ वर्षों तक उपेक्षित रखा गया। यहां तक कि जो भी सरकार आई, उसने दिल्ली और यहां के लोगों की परवाह नहीं की। जनता ने अब ऐसी सरकार चुनी है, जो केवल विकास पर विश्वास करती है और विकास करना भी जानती है।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में सड़कें, फ्लाईओवर, स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक भवन, पार्किंग, नालियां, सब बिखरी हुई और जर्जर थीं। जब इन्हें ठीक किया जाएगा, तभी दिल्लीवासियों की मुसीबतें कम होंगी। अन्यथा, एक गड्ढा रोज परेशान करता है, टूटे फुटपाथ और उभरे हुए पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बाजारों में पैदल यात्री सुरक्षित नहीं चल पाते, और कई इलाकों में पार्किंग माफिया हावी हैं। हम सभी समस्याओं को सुधारने का काम कर रहे हैं और लोगों के सहयोग से इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चांदनी चौक हमारी धरोहर है। त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों की रौनक और भी बढ़ जाती है। ऐसे समय सफाई और बेहतर रखरखाव और भी आवश्यक हो जाता है। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी अपनत्व और जिम्मेदारी से हमें अपने बाजारों और सड़कों को भी स्वच्छ रखना होगा। स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और मिलकर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की एक सुंदर मिसाल पेश की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत दिगंबर जैन लाल मंदिर से गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यह श्रमदान केवल सफाई का अभियान नहीं था।

उन्होंने कहा कि यह गांधीजी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने और दीनदयाल जी के अंतिम जन तक सम्मान और सुविधा पहुंचाने के विचार को जीवन में उतारने का संकल्प था। देश तब बदलता है, जब हर हाथ जिम्मेदारी उठाता है। पीएम मोदी ने 'स्वच्छ भारत अभियान' से सेवा का जो दीप जलाया, आज उसी प्रेरणा से दिल्ली का यह प्रयास एक जनआंदोलन बन गया है। आइए, हम सब मिलकर जन-जन को जागरूक करें और दिल्ली को न केवल साफ-सुथरी बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श और प्रेरणादायी राजधानी बनाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि विकास और जिम्मेदारी भी आवश्यक हैं। एक जागरूक नागरिक के रूप में, हमें अपने परिवेश को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में जीएसटी सुधारों का क्या लाभ है?
जीएसटी सुधारों से दिल्ली के प्रत्येक परिवार को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उपभोक्ता, व्यापारी में उत्साह है।
दिल्ली की सफाई के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
दिल्ली सरकार ने सफाई अभियानों और जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
क्या आप भी दिल्ली को स्वच्छ बनाने में मदद कर सकते हैं?
हाँ, हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अपने आस-पास की सफाई में योगदान देना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले