क्या दिल्ली के द्वारका में 50 हजार रुपए का इनामी चोर गिरफ्तार हुआ?

Click to start listening
क्या दिल्ली के द्वारका में 50 हजार रुपए का इनामी चोर गिरफ्तार हुआ?

सारांश

दिल्ली के द्वारका में चोरी रोधी इकाई ने 50,000 रुपए के इनामी चोर नाइम को गिरफ्तार किया। उसके पास से 100 ग्राम सोना और अन्य कीमती जेवर बरामद हुए। जानें कैसे पुलिस ने एक साल की मेहनत के बाद उसे पकड़ा।

Key Takeaways

  • नाइम के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।
  • पुलिस ने एक साल की मेहनत से उसे पकड़ा।
  • 100 ग्राम सोना और कीमती जेवर बरामद हुए।
  • यह गिरफ्तारी द्वारका में चोरी की घटनाओं को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • नाइम की कहानी हमें यह सिखाती है कि जुए और शराब की लत कैसे जीवन को बर्बाद कर सकती है।

द्वारका, 9 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के द्वारका जिले की चोरी रोधी इकाई ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाइम काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

उसके पास से लगभग 100 ग्राम सोना, पिघला हुआ सोना और अन्य कीमती जेवर बरामद हुए हैं। 16 मई 2025 को द्वारका कोर्ट की एसीजेएम स्वाति गुप्ता ने नाइम (48) को घोषित अपराधी घोषित किया था। उस पर पहले से 6 मामले दर्ज हैं।

लगभग एक वर्ष पहले द्वारका सेक्टर-19 में भारत वंदना अपार्टमेंट में एक बड़ी चोरी हुई थी। शिकायतकर्ता सुभाष चंद पांडे के घर का ताला तोड़कर चोर सोना-चांदी के जेवर ले उड़े थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

स्थानीय पुलिस ने इस केस में वसीम उर्फ चपटा, फरजान अली और एक सुनार मनीष को गिरफ्तार किया था, लेकिन चोरी का पूरा माल बरामद नहीं हो सका था। इसके बाद डीसीपी अंकित सिंह ने केस को एंटी-बर्गलरी सेल को सौंप दिया था।

इंस्पेक्टर विवेक के नेतृत्व में एसआई विनोद कुमार, एएसआई राजेश कुमार, एचसी अनिल, कॉन्स्टेबल राहुल, और कॉन्स्टेबल आशीष की टीम बनाई गई। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए जेवरों का कुछ हिस्सा नाइम और अकील के पास भी है।

इसके पश्चात आरोपियों की खोज में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की गई। पुलिस ने नाइम और अकील दोनों पर 50-50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। टीम ने हार नहीं मानी और एक साल तक लगातार प्रयास जारी रखे। अब पुलिस को सूचना मिली कि नाइम राजस्थान के सीकर जेल में एक अन्य चोरी के केस में बंद है। इसके बाद कोर्ट से उसका प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

दो दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेरठ (यूपी) स्थित घर में छिपाए जेवरों का खुलासा किया। पुलिस ने वहां से सोने की 3 जोड़ी बाली, 3 अंगूठियां, 2 लॉकेट, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 झुमका और लगभग 80 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद किया।

नाइम के घर में उसकी पत्नी शाहीन और दो बच्चे हैं। निकाह के बाद उसे शराब और जुए की लत लग गई। जुए में हारने के बाद उसने अपना पुश्तैनी घर बेचना पड़ा और दोस्तों से कर्ज लेना पड़ा। इसके बाद कर्ज चुकाने के लिए उसे चोरी करने लगा। वह वसीम, फरजान अली और अकील के साथ मिलकर दिल्ली, यूपी और राजस्थान में चोरी करता था।

Point of View

और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से समाज में विश्वास बना रहता है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि इस तरह के अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
NationPress
17/02/2026

Frequently Asked Questions

नाइम पर कितने मामले दर्ज हैं?
नाइम पर पहले से 6 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने नाइम को कहाँ से गिरफ्तार किया?
नाइम को राजस्थान के सीकर जेल से गिरफ्तार किया गया।
चोरी के मामले में क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने 100 ग्राम सोना और अन्य कीमती जेवर बरामद किए।
नाइम का असली नाम क्या है?
नाइम का असली नाम नाइम है, वह 48 साल का है।
क्या पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया?
हाँ, पुलिस ने वसीम, फरजान अली और मनीष को भी गिरफ्तार किया था।
Nation Press