क्या दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया?

Click to start listening
क्या दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया?

सारांश

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 81 नए आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सरकार की प्रशंसा की और जनता का आभार जताया। क्या ये कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगे?

Key Takeaways

81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। हर आरोग्य मंदिर में डॉक्टर परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। 300 से अधिक आरोग्य मंदिरों का संचालन दिल्ली में हो रहा है। यह योजना भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ठोस कदम है।

नई दिल्ली, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' योजना के अंतर्गत तेजी से कार्यरत है। इसी क्रम में बुधवार को 81 नए आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर दिल्ली सरकार की प्रशंसा की और जनता का भाजपा सरकार को चुनने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं दिल्ली की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस बार भाजपा की सरकार को चुना है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं। दिल्ली में भाजपा के आने के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है। इसके साथ ही, वे कई अन्य विकास कार्य भी कर रही हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले की सरकारें सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 81 आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन कर रही हैं, जो जनता के लिए समर्पित हैं। अब तक दिल्ली में 300 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा चुके हैं। इन मंदिरों में पहले से मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधार कर बेहतर कार्य प्रणाली विकसित की गई है।"

हर्ष मल्होत्रा ने बताया, "यहां खून की जांच भी की जाएगी। अन्य जांचों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यदि किसी जांच के लिए बाहर भेजा जाता है, तो वह भी मुफ्त में होगी। यहां पर डॉक्टर्स, विशेषकर डायग्नोसिस और जनरल फिजिशियन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। किसी भी मरीज को, जो आस-पास के क्षेत्र में है, प्राथमिक उपचार मिलेगा। स्थानीय विधायक अनिल गोयल की देखरेख में पूर्वी दिल्ली में 70 आरोग्य मंदिर खुल चुके हैं।

बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इससे राजधानी में कुल आरोग्य मंदिरों की संख्या 319 हो गई है।

आरोग्य मंदिर मोहल्ला स्तर पर मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। हर मंदिर में डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाएं, डायग्नोस्टिक टेस्ट (करीब 80 प्रकार के), डायबिटीज-हाइपरटेंशन-कैंसर स्क्रीनिंग, मां-बच्चे की देखभाल, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।

Point of View

बल्कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक मजबूत संदेश है। इस प्रकार के विकास के कार्यों को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को लाभ पहुंचे।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्या हैं?
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहल्ला स्तर पर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले केंद्र हैं, जहां डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाएं और विभिन्न स्वास्थ्य जांच उपलब्ध हैं।
इन मंदिरों में कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?
यहां डॉक्टर परामर्श, डायग्नोस्टिक टेस्ट, मां-बच्चे की देखभाल, टीकाकरण, और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।
कितने आरोग्य मंदिर अब तक खोले गए हैं?
अब तक दिल्ली में कुल 319 आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं।
क्या जांचें मुफ्त में की जाएंगी?
जी हां, यदि किसी जांच के लिए बाहर भेजा जाता है, तो वह जांच भी मुफ्त में की जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और आम जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
Nation Press