17 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनसीआर में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने वाला है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनसीआर में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने वाला है?

सारांश

दिल्ली और एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे जल स्तर बढ़ रहा है और कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। जानिए क्या कहती है विभाग की रिपोर्ट और प्रशासन की तैयारी।

मुख्य बातें

दिल्ली और एनसीआर में 10 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ रहा है।
43 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
लोगों को निचले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

नोएडा, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 10 सितंबर तक बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 6 और 7 सितंबर को गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

9 सितंबर को एक बार फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। 10 सितंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। नमी का स्तर 55 से 90 प्रतिशत के बीच हो सकता है, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

लगातार बारिश के कारण यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

जिला प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में आसपास के 43 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। कई निचले क्षेत्रों में पानी भरने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ी, तो जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। एनसीआर में पहले से ही सड़कों पर जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है, ऐसे में तेज बारिश के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निचले इलाकों में न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों का ध्यान रखें। साथ ही, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।

संपादकीय दृष्टिकोण

दिल्ली और एनसीआर में बारिश का यह सिलसिला निश्चित रूप से चिंता का विषय है। प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों की सजगता आवश्यक है ताकि इस मौसम के दौरान होने वाली समस्याओं से निपटा जा सके।
RashtraPress
17 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआर में बारिश कब तक जारी रहेगी?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिलसिला 10 सितंबर तक जारी रहेगा।
क्या यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ रहा है?
जी हां, लगातार बारिश के कारण यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ रहा है।
कितने गांव बाढ़ से प्रभावित हैं?
43 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके हैं।
लोगों को क्या सलाह दी गई है?
लोगों से अपील की गई है कि वे निचले इलाकों में न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।
क्या बारिश के कारण जलभराव होगा?
यदि बारिश की तीव्रता बढ़ी, तो जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले