दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 11 जासूसों को गिरफ्तार किया
सारांश
Key Takeaways
- दिल्ली पुलिस ने 11 जासूसों को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 सीसीटीवी कैमरे बरामद हुए।
- यह नेटवर्क पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा था।
- आरोपियों ने सुरक्षा स्थलों के आसपास कैमरे लगाए थे।
- इस कार्रवाई ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया है।
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों के तहत एक आतंकवादी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से नौ सीसीटीवी कैमरे बरामद हुए हैं, जिन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किया गया था। यह जानकारी अतिरिक्त सीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह ने राष्ट्र प्रेस से साझा की।
प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि क्रॉस बॉर्डर स्मलिंग के माध्यम से लाई गई चार पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। इस मॉड्यूल के संबंध में पता चला है कि पाकिस्तान की आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) नेटवर्क इसको संचालित कर रहा था। उन्होंने कैमरे लगाने के लिए स्थानीय युवाओं का इस्तेमाल किया। आम स्मलिंग से मिलने वाले पैसों से ये कैमरे खरीदे गए थे।
उन्होंने बताया कि ये लोग सुरक्षा और रक्षा संगठनों के आस-पास की सड़कों का चयन करते थे ताकि उस क्षेत्र का लाइव मूवमेंट मॉनिटर किया जा सके। प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि अधिकांश गिरफ्तार युवक पंजाब के निवासी हैं, जिनमें राजेश और रोहित के अलावा कुछ अन्य दिल्ली के भी हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे विभिन्न कंपनियों के हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक बड़े जासूसी और आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने देश के संवेदनशील क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी की थी।
आरोपियों ने देशभर में 9 संवेदनशील स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। यह नेटवर्क न केवल जासूसी कर रहा था, बल्कि आतंकी गतिविधियों और हथियार तस्करी से भी जुड़ा था।