30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डीजीपीएम सीबीआईसी में भर्ती का सुनहरा मौका, एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पदों के लिए आवेदन शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डीजीपीएम सीबीआईसी में भर्ती का सुनहरा मौका, एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पदों के लिए आवेदन शुरू

सारांश

डीजीपीएम में एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें आवेदन की प्रक्रिया और वेतन संबंधी जानकारी।

मुख्य बातें

डीजीपीएम में 172 पदों पर भर्ती का मौका आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू अंतिम तिथि 12 मई मेरिट के आधार पर चयन वेतन 47,600 से 1,51,100 रुपए प्रति माह

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की महत्वपूर्ण शाखा, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (डीजीपीएम) में शामिल होने की आकांक्षा रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। निष्पादन प्रबंधन महानिदेशालय (डीजीपीएम) ने एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के कुल 172 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डीजीपीएम द्वारा निर्धारित पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 47,600 से 1,51,100 रुपए तक का वेतन मिलेगा। नियमित सेवा के चार वर्ष पूरे करने के बाद, कैंडिडेट्स की सैलरी 53,100 से 1,67,800 रुपए के बीच होगी।

आवेदन करने के लिए, सबसे पहले उम्मीदवारों को डीजीपीएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरें और आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें। अंत में, एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालकर निम्नलिखित पते पर भेजें: 'संयुक्त निदेशक (सीसीए), डीजीपीएम मुख्यालय, पांचवीं मंजिल, ड्रम के आकार की इमारत, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली – 110002'।

कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन को देखना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसके माध्यम से योग्य उम्मीदवार अपनी करियर की दिशा को साकार कर सकते हैं।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीजीपीएम के लिए आवेदन कब शुरू हुए?
आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हुई है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 13 घंटे पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले