11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डीवीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 पदों के लिए भर्ती निकाली, 10 अप्रैल तक फॉर्म भरें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डीवीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 पदों के लिए भर्ती निकाली, 10 अप्रैल तक फॉर्म भरें

सारांश

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। योग्य उम्मीदवार अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बातें

डीवीसी में 16 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल।
आवेदन शुल्क 300 रुपए।
चयन गेट स्कोर पर आधारित।

कोलकाता, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

डीवीसी द्वारा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी कर सकते हैं।

इन 16 पदों में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (आईटी) के 7, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (माइनिंग) के 8 और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए यह शुल्क 300 रुपए रखा गया है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन गेट-2025 स्कोर, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें और फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा प्रतिभाओं को भी पहचानने का अवसर देती हैं।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीवीसी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को डीवीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन गेट-2025 स्कोर, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले